Advertisement
trendingNow1532299

World Cup 2019: अपने पहले मैच के बारे में मैक्सवेल ने बताया, किससे खतरा होगा ऑस्ट्रेलिया को

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि राशिद की चुनौती का सामना करना अहम होगा. 

(फोटो: IANS)
(फोटो: IANS)

ब्रिस्टल: विश्व कप 2019 के अभ्यास मैच खत्म हो गए हैं. अब गुरूवार से प्रमुख मैच शुरू होने जा रहे हैं. पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला है. इसके बाद शनिवार एक जून को ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ खेलना है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के किस खिलाड़ी से चुनौती मिलेगी, इस पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी राय दी है. 

स्पिनर हो सकते हैं एक्स फैक्टर
विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर मशहूर मैक्सवेल का मानना है कि विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद की चुनौती का सामना करना उनके लिए काफी अहम होगा. अफगानिस्तान ने हाल ही में हुए अभ्यास मैचों में पाकिस्तान को हरा कर सभी को चौंका दिया है. अफगानिस्तान टूर्नामेंट की फेवरेट टीमों में शामिल तो नहीं हैं लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि वह किसी भी टीम का गणित बिगाड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें: World Cup 2019: टीम इंडिया की एक जीत ने दूर की 3 चिंता, कोहली ने कहा- ‘ड्रीम वार्मअप मैच’

Add Zee News as a Preferred Source

क्या कहा मैक्सवेल ने राशिद के बारे में
क्रिकेट.कॉम.एयू ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि इस समय मैं उन्हें चुन सकता हूं. वह काफी मुश्किल गेंदबाज हैं. मैं अब तक जितने भी स्पिनरों के खिलाफ खेला हूं, उनमें से वह सबसे मुश्किल स्पिनर हैं." मैक्सवेल ने आगे कहा, "वे और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन, इस समय दो ऐसे स्पिन गेंदबाज हैं, जिनके बारे में आप सोचते हैं कि आप उन्हें रोकने जा रहे हैं." 

क्या रणनीति रहेगी राशिद के खिलाफ मैक्सवेल की
बिग बैश लीग (बीबीएल) में मैक्सवेल और राशिद एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का मानना है कि बीबीएल का अनुभव राशिद को खेलने में काम आएगा. उन्होंने कहा, " मैं यह सुनिश्चि करना चाहूंगा कि मैं उन पर दबाव बनाऊं ताकि वह अपने लेंथ में बदलाव कर सकें. उनके खिलाफ खेलने का थोड़ा अनुभव काम आएगा. लेकिन वास्तव में जब आप उनका सामना करते हैं तो यह थोड़ा मुश्किल होता है." 

यह भी पढ़ें: ICC World Cup: ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड नहीं, टीम इंडिया की बॉलिंग को बेस्ट मानते हैं ब्रेट ली

शानदार फॉर्म में लौट आई ही ऑस्ट्रेलिया की टीम
अभ्यास मैचों में जहां अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया था, उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया था. पिछले साल तक ऑस्ट्रेलिया टीम खिताब की दावेदार नहीं मानी जा रही थी, लेकिन पिछली दो सीरीज जीतकर उसने शानदार वापसी की है. अब उसे टूर्नामेंट की फेवरेट टीमों में शुमार कर लिया गया है. 
(इनपुट आईएएनएस)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news