Advertisement
trendingNow1531902

World Cup 2019: सुरेश रैना का बड़ा बयान, कहा- विराट के लिए भी कप्ताान हैं धोनी

भारतीय टीम में कभी अहम बल्लेबाज रहे सुरेश रैना का कहना है कि एमएस धोनी सभी कप्तानों का ‘कप्तान’ हैं.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

कोलकाता: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड में विश्व कप के प्रमुख मैचों से पहले अभ्यास मैच खेल रही है. पहला मैच न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम मंगलवार को बाग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अहम दावेदार माना जा रहा है, लेकिन यह विराट कोहली की कप्तानी और उनकी टीम का कड़ा इम्तिहान भी है. टीम में एमएस धोनी की भूमिका को लेकर भी बहुत बातें हो रही हैं. धोनी के बारे में सुरेश रैना का मानना है कि वे भले ही कागजों पर कप्तान न हों, लेकिन वे कप्तानों के कप्तान हों. 

कप्तानी से काफी पहले संन्यास ले चुके हैं धोनी
इस विश्व कप में टीम इंडिया में धोनी को एक खास खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तीन साल बाद 2017 में धोनी ने एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम की रणनीति में धोनी की अहम भूमिका रहती है और इस बात को कप्तान विराट कोहली तक स्वीकार कर चुके हैं. रैना का कहना है कि जो एक बार कप्तान बनता है वह हमेशा कप्तान रहता है.

यह भी पढ़ें: World Cup Practice Match: टीम इंडिया को जीत की तलाश, जानिए कब-कहां-कैसे देखें मैच

Add Zee News as a Preferred Source

मैदान पर विराट के भी कप्तान हैं धोनी
अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में छुट्टियां मना रहे रैना ने पीटीआई से कहा, ‘‘कागजों पर वह कप्तान नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि वह मैदान पर विराट के लिए कप्तान हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी भूमिका अब भी वही है. वे विकेट के पीछे से गेंदबाजों के साथ संवाद करते हैं, क्षेत्ररक्षकों सजाने में भी जिम्मेदारी निभाते हैं.’’ 

क्यों हैं कप्तानों के कप्तान
सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी से बहुत ही करीब से देखा है. इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम सदस्य रैना ने कहा, ‘‘वह कप्तानों का कप्तान है. जब धोनी विकेट के पीछे होता है तो विराट आश्वस्त महसूस करते है. उन्होंने हमेशा यह स्वीकार किया है.’’ गौरतलब है कि टीम इंडिया के कई मैचों में कप्तान विराट कोहली एमएस धोनी से सलाह लेते देखे गए हैं. 

fallback

शानदार मौका है टीम के लिए
रैना ने हालांकि कहा कि यह कोहली के लिए बड़ा विश्व कप होगा. उन्होंने कहा, ‘‘वे आश्वस्त खिलाड़ी और कप्तान हैं. यह उनके लिए बहुत बड़ा विश्व कप है. वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह जानते हैं. उन्हें अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने की जरूरत है. सभी चीजें हमारे पक्ष में नजर आ रही हैं. इरादा सकारात्मक होना चाहिए. यह विश्व कप जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम है.’’ 
 
कौन सा खिलाड़ी होगा खास
रैना ने साथ ही कहा कि हार्दिक पंड्या आगामी विश्व कप में भारत के लिए अहम खिलाड़ी होगा. उन्होंने कहा, ‘‘वे अच्छा क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही छह से सात ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं. स्वच्छंद होकर खेलने के लिए उन्हें प्रबंधन से आत्मविश्वास की जरूरत है. अगर वे आईपीएल के आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में उतरते हैं तो पासा पलट सकता है.’’ धोनी की अगुआई में 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रैना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस विश्व कप में वे भारत का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. अगर हमने अंतिम चार में जगह बनाई और उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला तो मुझे हैरानी नहीं होगी.’’ 

fallback

कितना फर्क पड़ेगा न्यूजीलैंड से हार का
भारत को अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और रैना का मानना है कि टीम को बायें हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है. रैना ने हालांकि कहा कि पहले अभ्यास मैच में हार बुरी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘अब हम एकजुट हो सकते हैं और संयोजन ढूंढ सकते हैं. मुझे लगता है कि यह भारतीय टीम के लिए अच्छी है.’’ 

ऐसा हुआ तो भारत को कोई नहीं रोक सकता
विश्व कप में 10 टीमों को राउंड रोबिन लीग में एक दूसरे के खिलाफ खेलना है जिससे यह सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में से एक लग रहा है. रैना ने कहा, ‘‘भारत सेमीफाइनल में जगह बनाएगा. लीग में हमारे पास नौ मैच हैं. संयोजन के बारे में सोचने के लिए काफी समय है. अच्छी शुरुआत करना काफी महत्वपूर्ण है. ऐसा होता है तो हमें कोई नहीं रोक सकता.’’ 

यह भी पढ़ें: IPL: एक बार फिर प्लेयर्स की बोली के खिलाफ हुई अपील, कहा गया- असंवैधानिक है नीलामी

और टीम इंडिया की बॉलिंग
रैना ने कहा कि भारत को तीन तेज गेंदबाजों के साथ चाइनामैन कुलदीप यादव और बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा की जोड़ी को उतारना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि कुलदीप और जडेजा तीन स्तरीय तेज गेंदबाजों के साथ खेलें और हार्दिक को मिलाकर छह स्तरीय गेंदबाजों का विकल्प हो.’’ रैना ने हालांकि स्वीकार किया कि भारत का मध्यक्रम थोड़ा कमजोर नजर आता है. उन्होंने हालांकि कहा कि धोनी स्थिति के अनुसार चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
(इनपुट भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news