Advertisement
trendingNow1491491

10 साल बाद बदला रानी चटर्जी का अवतार, देखिए उनकी LATEST PICS

10 सालों में रानी का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है. रानी अब पहले जैसी बिलकुल भी नहीं दिखतीं.

2018 से लेकर अब तक रानी के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)
2018 से लेकर अब तक रानी के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

नई दिल्ली: क्‍वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी का जवाब नहीं. चाहे फिल्म हो या म्यूजिक एल्बम, हर जगह रानी का सिक्का चलता है. रानी चटर्जी के वीडियो आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं. 2018 से लेकर अब तक रानी के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. लेकिन अब बात सिर्फ यूट्यूब की नहीं रही, अब तो रानी डिजिटल मीडिया की नई खोज टिक टॉक पर भी छाई हुई हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ha nazeeha ne video bigaaad Diya par isse pyara video ban hi nahi sakta that @nazeeha_khann #like4likes #likesforlikesback #relationshipgoals #maasi #bhanji #lovestory

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

Add Zee News as a Preferred Source

10 सालों में रानी का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है. रानी अब पहले जैसी बिलकुल भी नहीं दिखतीं. रानी खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैन्स को यह जानकारी दी कि 10 पहले वह कैसी दिखती थीं और अब कैसी दिखती हैं. इस मुकाम को हासिल करने के लिए रानी को बहुत मेहनत करनी पड़ी है. वह अपना वजन कम करने के लिए दिन-रात एक कर चुकी हैं. आए दिन वह अपने इंस्टा पर इससे जुड़े कई वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.

दरअसल, रानी ने हाल में टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था, जिसे महज 8 घंटे में 50 लाख बार देखा गया. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. यूं तो आज कल भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम कलाकार टिक टॉक वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं. मगर, इतने कम समय में इतने व्यूज सिर्फ रानी के वीडियो को ही मिल पाया है. 

इन सारी चीजों से रानी बेहद खुश हैं और वह कहती हैं, 'भोजपुरी की जनता ने मुझे बहुत प्यार और उम्मीद दिया है. इससे मैं एनर्जी लेती हूं और उनके मनोरंजन के लिए दिल से काम करती हूं. मेरे टिक टॉक वीडियो को जिस तरह से लोगों ने प्यार दिया है, उसकी मैं शुक्रगुजार हूं. मेरा यह वीडियो नए साल की शुभकामनाओं के साथ मेरे फैंस लिए एक तोहफा था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है.' आइए अब देखते हैं रानी के कुछ लेटेस्ट फोटो-

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

fallback
(फोटो साभारः इंस्टाग्राम, रानी चटर्जी)

बता दें कि इससे पहले रानी चटर्जी ने 2018 में अपने यूट्यूब चैनल से कई म्यूजिक वीडियो जारी किए, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया.

भोजपुरी फिल्मों की और खबर पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news