Advertisement
trendingNow1488507

छत के ऊपर इस लड़की ने किया शानदार डांस, VIDEO में देखिए इनके जबरदस्त मूव्स

इस वीडियो में एक लड़की द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

दो दिन के अंदर इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
दो दिन के अंदर इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दो दिन के अंदर इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. वैसे, आज सोशल मीडिया पर आए दिन देश के युवाओं का टैलेंट देखने को मिल रहा है. उन्होंने अपना हुनर दिखाने के लिए इंटरनेट को अपना माध्यम बनाया है. इस वीडियो को Kanishka Talent Hub नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है. इसमें कोई शक नहीं कि इस लड़की ने बेहतरीन डांस का प्रदर्शन किया है. 

1 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो में लड़की शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के एक गाने 'हुस्न परचम' गाने पर डांस करते नजर आ रही है. फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने काम किया है. इस फिल्म गाना 'हुस्न परचम' लोगों के के बीच काफी मशहूर हुआ. 

Add Zee News as a Preferred Source

इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. इसी क्रम कनिष्का द्वारा इस गाने पर किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दो दिन पहले यानी 12 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 157,704 देखा जा चुका है.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news