मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'जरूरी नहीं चीजें...'
Advertisement
trendingNow12344121

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'जरूरी नहीं चीजें...'

Arjun Kapoor Cryptic Post: मलाइका अरोड़ा के वेकेशन से लौटने के बाद अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसमें अर्जुन कपूर ने चीजें ठीक नहीं होने के बारे में लिखा है. 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बने रहे हैं.  बीते  एक लंबे समय से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया  है. इन्हीं अफवाहों के बीच एक तरफ मलाइका अरोड़ा वेकेशन मनाकर लौटी हैं, तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है. अर्जुन कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट को लोगों ने मलाइका अरोड़ा से जोड़ना शुरू कर दिया है. 

अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया है. जहां अर्जुन ने लिखा- 'पॉजिटिव बने रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. बल्कि, यह जानना है कि चाहे जीजें कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे. ' अर्जुन कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

fallback

मलाइका अरोड़ा की वेकेशन फोटोज वायरल

मलाइका अरोड़ा ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन्हीं तस्वीरों में से एक में एक शख्स की धुंधली झलक देखने को मिली थी. मलाइका अरोड़ा की वेकेशन फोटोज में मिस्ट्री मैन को देख लोगों ने तरह-तरह की चर्चाएं छेड़ दी थीं कि अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका को एक बार फिर प्यार मिल गया है. 

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने पहली बार दूसरे धर्म में शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम दोनों ही...'  

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का रिश्ता

मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था. इसी के बाद से मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए सोशल मीडिया पर छा गई थीं. अरबाज से तलाक के कुछ समय बाद ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ना शुरू हो गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर साल 2019 में रिलेशनशिप में आए थे.  

शादी से पहले 34 बच्चों की बनीं मां, विदेशी बिजनेसमैन से ब्याह कर छोड़ा बॉलीवुड; सालों बाद कर रहीं कमबैक 

Trending news