Advertisement
trendingNow1485699

B'day Special दीपिका पादुकोण: पॉपुलैरिटी ऐसी कि अमेरिका में मिलता है इनके नाम का डोसा

हाल ही में रणवीर सिंह से शादी के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुर्खियों में छाई रहीं. 

B'day Special दीपिका पादुकोण: पॉपुलैरिटी ऐसी कि अमेरिका में मिलता है इनके नाम का डोसा

नई दिल्ली: इस साल एशिया की सबसे सेक्सीएस्ट वूमन का खिताब जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कितनी पॉपुलर हैं यह बात किसी से छिपी नहीं. लेकिन दीपिका की पॉपुलैरिटी को लेकर कुछ ऐसी बातें सामने आती रहती हैं, जो आमतौर पर किसी हीरोइन को नसीब नहीं होती. बॉलीवुड की मस्तानी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें.

इन दिनों दीपिका विदेश में अपने पति रणवीर सिंह के साथ हनीमून मना रही हैं. हाल ही में रणवीर सिंह से शादी के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी सुर्खियों में छाई रहीं. लेकिन दीपिका की प्रसिद्धी कुछ ऐसी है कि उनके नाम का डोसा अमेरिका तक में मिल रहा है. दीपिका के फैंस पूरी दुनिया में हैं, उनके नाम पर जमाने भर में फैंस क्लब भी हैं. लेकिन पिछले दिनों दीपिका पादुकोण के नाम पर थाली और डोसा भी सामने आ चुका है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

एक देश में एक विदेश में 
दो जगहों के मेन्यू कार्ड देखे जा सकते हैं जिनमें से एक देश का है और एक विदेश का. पहली तस्वीर अमेरिका के टेक्सस में ऑस्टिन प्रांत की है, जहां पर डोसा लैब्स नाम के रेस्ट्रॉन्ट में दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा मेन्यू में दर्ज है. वहीं दीपिका के नाम पर पुणे में 'दीपिका पादुकोण पराठा थाली' मिल रही है. इस बात को जानने के बाद आप भी समझ गए होंगे कि दीपिका को चाहने वाले सिर्फ इंडिया या ऐशिया तक सीमित नहीं हैं.

fallback

मॉडलिंग के सफर में सफलता प्राप्त करने के बाद दीपिका जी ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा. यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया.

बता दें कि दीपिका ने 2006 में अभिनेता उपेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद में 2007 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फराह खान की 'ओम शांति ओम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. 

fallback

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. इनके पास 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लंबी लिस्ट है. 2018 की शुरुआत में आई फिल्म 'पद्मावत' दीपिका के करियर की यादगार फिल्म है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news