Advertisement
trendingNow1532300

इतने महीनों की तैयारी के बाद भी रणवीर सिंह को सता रहा है डर! बोले- 'बड़ा चैलेंज...'

इस फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर, 1983 में भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव के किरदार को निभाएंगे

इस फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है, फोटो साभार: instagram@ranveersingh
इस फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है, फोटो साभार: instagram@ranveersingh

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी आने वाली फिल्म '83' की तैयारियों में जुटे हैं. उनका कहना है कि पर्दे पर किसी जीवित किंवदंती के किरदार को निभाने में कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए रणवीर अब पूरी तरह से तैयार हैं.

इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने के लिए लंदन जाने से पहले रणवीर ने आईएनएस को बताया, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं तैयार हूं और जब मैंने इसकी शुरुआत की थी, उसके मुकाबले आज मैं कम चिन्तित हूं."

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इस फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर, 1983 में भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव के किरदार को निभाएंगे. 

रणवीर ने आगे कहा, "पहली बार किसी किरदार के लिए मैंने इतनी लंबी तैयारी की. मैं जनवरी से इसकी तैयारी कर रहा हूं और उस हिसाब से अब तक छह महीने हो गए हैं. यह अपने आप में काफी अनोखी फिल्म हैं."

रणवीर ने यह भी कहा, "एक जीवित किंवदंती के किरदार को निभाने के लिए कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उस किरदार के लिए आपकी तैयारी का दृष्टिकोण काफी गहन होना चाहिए और ऐसा ही हुआ है."

fallback

रणवीर ने आगे कहा कि कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की तैयारी के दौरान उन्हें एक एथलीट के बारे में, क्रिकेट के बारे में और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के बारे में बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला.

धर्मशाला के अलावा रणवीर ने दिल्ली में कपिल देव के साथ दस दिन बिताया और हर एक उस बारीकी को जाना जिसकी मदद से वह पर्दे पर इस किरदार का प्रदर्शन अच्छे से कर पाएंगे. 

fallback

रणवीर ने बताया, "मुझे लगता है कि मैंने कपिल सर से जो कुछ भी सीखा, वह अमूल्य है. मैं खुद को काफी धन्य और सम्माननीय महसूस करता हूं कि उन्होंने अपने घर में मेरा स्वागत किया."

fallback

रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा इसे प्रस्तुत किया जाएगा. '83' की शूटिंग ग्लासगो में 5 जून से शुरू होगी. ग्लासगो के एक स्थानीय क्रिकेट स्पॉट पर एक सप्ताह के लिए इसकी शूटिंग होगी और इसके अलावा लंदन के डलविच कॉलेज, एडिनवर्ग क्रिकेट क्लब, नेव्हील ग्राउंड और ओवल क्रिकेट ग्राउंड में भी इसकी शूटिंग होगी.

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी. (इनपुट आईएएनएस से भी) 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news