Advertisement
trendingNow1492649

पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर शंकर महादेवन ने कहा- 'मैं बहुत खुश हूं'

पद्मश्री सूचि में बॉलीवुड से मशहूर दिवंगत अभिनेता कादर खान, अभिनेता मनोज बाजपेयी, मशहूर गायक शंकर महादेवन और कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर प्रभुदेवा के नाम शामिल हैं. 

शंकर महादेवन ने कहा है कि वह काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं (फोटो साभारः ANI)
शंकर महादेवन ने कहा है कि वह काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं (फोटो साभारः ANI)

नई दिल्ली: भारत रत्न के साथ ही पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों शामिल 4 लोगों पद्म विभूषण, 14 हस्तियों को पद्म भूषण और 94 को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. पद्म अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड जगत से भी नाम हैं. इस सूचि में बॉलीवुड से मशहूर दिवंगत अभिनेता कादर खान, अभिनेता मनोज बाजपेयी, मशहूर गायक शंकर महादेवन और कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर प्रभुदेवा के नाम शामिल हैं.  

fallback

शास्त्रीय के साथ-साथ मुख्यधारा के फिल्मी गीतों को बेहद सहजता से अपनी आवाज से सजाने में माहिर शंकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को  बताया, "मैं वास्तव में बहुत सम्मानित कर रहा हूं कि मुझे भारत सरकार द्वारा यह उपाधि दी जा रही है. यह देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. मुझे नहीं पता कि क्या मैं इस काबिल हूं लेकिन हां मैं निश्चित रूप से खुश हूं." उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मैंने अपना काफी संगीत मेरे दो सहयोगियों-एहसान और लॉय के साथ बनाया है इसलिए मैं इस सम्मान में उनको भी भागीदार मानता हूं." संगीतकारों की इस तिकड़ी ने 'भाग मिल्खा भाग', 'कल हो ना हो', 'दिल चाहता है' और 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में हिट संगीत दिया है. उन्होंने कहा, "पद्म श्री प्राप्त करने का मतलब है कि मुझे और कड़ी मेहनत करनी है. आगे और अधिक मधुर संगीत आ रहा है."

Add Zee News as a Preferred Source

अपनी अगली परियोजनाओं के बारे में बताया
'मर्णिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के लिए प्रशंसा हासिल करने वाले शंकर ने अपनी अगली परियोजनाओं के बारे में बताया, "हम बहुत अच्छी फिल्में कर रहे हैं. हम मेघना गुलजार के साथ 'छपाक', 'साहो', 'द जोया फैक्टर' और 'पंगा' में काम कर रहे हैं." रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग इसके काम को पहचान रहे हैं और लोग फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं. मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि यह अच्छा करेगी. फिल्म में कंगना (रनौत) शानदार लग रही हैं. अगली पीढ़ी को इस तरह के एक महत्वपूर्ण चरित्र के बारे में बताने के लिहाज के आधार पर यह एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है."

पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई मनोरंजन जगत की जानी मानी हस्तियों की सूची इस प्रकार है-

पद्म विभूषण
तीजन बाई, लोक कला छत्तीसगढ़

पद्म भूषण
बुधादित्य मुखर्जी, कला-संगीत-सितार, पश्चिम बंगाल
मोहनलाल विश्वनाथन नैयर, कला-अभिनय-फिल्म, केरल

पद्म श्री
कादर खान (मरणोपरांत-विदेशी), कला, कनाडा
शंकर महादेवन नारायण, कला-गायन-फिल्म, महाराष्ट्र
मनोज बाजपेयी, कला-अभिनय-फिल्म, महाराष्ट्र
प्रभु देवा, कला-नृत्य, कर्नाटक 
राजेश्वर आचार्य, कला-गायन-हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश
प्रीतम भारतवान, कला-गायन-लोक, उत्तराखंड
स्वपन चौधरी, कला-संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल
दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र
थंगा दारलोंग, कला-संगीत-बांसुरी, त्रिपुरा
जोरावर सिंह जाधव, कला-नृत्य-लोक,गुजरात
के जी जयन, कला-संगीत-भक्ति, केरल
वामन केंद्रे, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र
नर्तकी नटराज, कला-नृत्य, तमिलनाडु
श्री अनूप राजन पांडे, कला-संगीत छत्तीसगढ़
आनंदन शिवमणि, कला-संगीत, तमिलनाडु
राजीव तारानाथ, कला-संगीत, सरोद, कर्नाटक

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news