Advertisement
trendingNow1559655

जेनिफर विंगेट ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के साथ शेयर की फोटो, लिखी मन की बात

'बेहद' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे टीवी धारावाहिकों के लिए मशहूर जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं.

जेनिफर विंगेट (फोटो साभार: Jennifer Winget)
जेनिफर विंगेट (फोटो साभार: Jennifer Winget)

नई दिल्ली: जेनिफर विंगेट टेलीविजन की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. अभी हाल ही में अपने आने वाले शो 'कोड एम' के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर जानकारी दी. इसी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास के साथ शूटिंग करने का मौका मिला, जिनकी वह मुरीद हैं. 'बेहद' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे टीवी धारावाहिकों के लिए मशहूर जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं. 

जेनिफर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने कल इस लिजेंड के साथ शूटिंग की थी. मैं हमेशा से उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं गंवाना चाहती थी. जेनिफर कोर्टरूम ड्रामा 'कोड एम' में सेना की एक वकील के रूप में नजर आएंगी. यह उनका पहला वेब शो है.

Photos : टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इस अंदाज में आईं नजर, वायरल हुआ रेड लुक

Add Zee News as a Preferred Source

 

बता दें कि जेनिफर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं. 'सरस्वतीचन्द्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे शोज में ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आने वालीं जेनिफर सोशल मीडिया पर काफी ग्लैमरस लुक में दिखती हैं. जेनिफर ने छोटी उम्र में बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कुछ अच्छी नहीं रही. साल 2012 में जेनिफर ने अपने को-एक्टर रहे करण सिंह ग्रोवर से शादी करके घर बसा लिया था. जेनिफर और करण की ये शादी लंबी नहीं चल सकी और दो साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करण ने जहां एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी करके घर बसा लिया तो वहीं जेनिफर हैपली सिंगल हैं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

 

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news