Advertisement
trendingNow1492341

ZEE स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर लगने वाली फिल्म बनी 'मणिकर्णिका'

'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ गई है.

यह फिल्म जहां भारत में 3000 स्क्रीन, तो वहीं विश्व की 50 देशों में 700 स्क्रीन्स में लगी है (फिल्म पोस्टर)
यह फिल्म जहां भारत में 3000 स्क्रीन, तो वहीं विश्व की 50 देशों में 700 स्क्रीन्स में लगी है (फिल्म पोस्टर)

मुंबई: फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' देशभर के सिनेमाघरों में लग चुकी है. कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी'  रिलीज के पहले से ही काफी पॉपुलर हो गई है. फैंस से फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेकर्स जी स्टूडियो ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन दिलाया है. यह फिल्म जी स्टूडियो की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन मिले हैं. बता दें, यह फिल्म जहां भारत में 3000 स्क्रीन, तो वहीं विश्व की 50 देशों में 700 स्क्रीन्स में लगी है.

fallback

'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ गई है. कंगना के अभिनय और उनके निर्देशन को देखने के लिए न सिर्फ कंगना के फैंस बल्कि देशभक्ति के इस माहौल में रानी लक्ष्मीबाई की दास्तान सुनने देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगना लाजमी है और जी स्टूडियो ने इसी बात का खास ख्याल रखते हुए बड़ी संख्या में स्क्रीन लेकर फिल्म को रिलीज किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

इस फिल्म की कहानी भारत की आजादी की लड़ाई की कहानी है जो कि 1857 में लड़ी गई थी. रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन राधा कृष्ण जगरलमूडी ने किया है. देश की आजादी की लड़ाई में 'झांसी की रानी' का नाम सबसे पहले लिया जाता है. कहते हैं उनकी आंखों से क्रांति और यलगार की आग बरसती नजर आती थी. फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news