Advertisement
trendingNow1532413

ग्लैमरस TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के बोल्ड डांस मूव्स वाला वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को खुद बॉलीवुड डॉयरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रामगोपाल ने लिखा, Wow Wow Wow!!!

फोटो साभार : वीडियो ग्रैब/RGVzoomin
फोटो साभार : वीडियो ग्रैब/RGVzoomin

नई दिल्ली : 17वें लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां जीत के बाद से ही सुर्खियों में बनीं हुई है. हालही में मिमी और नुसरत की संसद में हुई फोटोग्राफी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और अब दोनों की ग्लैमरस अंदाज में वीडियो वायरल हो रही है. 

रामगोपाल ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को खुद बॉलीवुड डॉयरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रामगोपाल ने लिखा, Wow Wow Wow!!! बंगाल के नए एमपी..मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां. हिंदुस्तान सच में बहुत प्रगतिशील है, स्वागत है दोनों एमपी का..

टिक-टॉक पर बनाया गया है वीडियो
नुसरत और मिमी ने यह वीडियो टिक-टॉक पर बनाया है. वीडियो में ब्लैक ड्रेस में मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपनी एब्स को दिखाते हुए करते डांस मूव कर रही हैं.

परफेक्ट वीडियो में मूब्स दिखाने के बाद दोनों के चेहरे पर हंसी आ जाती है. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों के वीडियो इस तरह वायरल हुए हैं. इससे पहले ही मिमी और नुसरत के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news