पति निक जोनस के साथ दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की PHOTO
Advertisement
trendingNow1502419

पति निक जोनस के साथ दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की PHOTO

 प्रियंका एक विज्ञापन संबंधी कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं हैं. वह गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी. 

(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे. प्रियंका ने इस दौरान कहा कि 'वापस आकर अच्छा लग रहा' है. प्रियंका ने सोशल मीडिया अपनी और निक की एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, 'बेस्ट ट्रैवल बडी. हैलो दिल्ली, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है.'

प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि प्रियंका एक विज्ञापन संबंधी कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं हैं. वह गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी, जहां वह अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के अंतिम चरण की शूटिंग करेंगी. 

OSCARS 2019 के बाद हुई 'आफ्टर पार्टी' में छा गईं प्रियंका-निक की जोड़ी, देखें PICS

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि बीते साल 2018 में हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे पूरी दुनिया में चली थी. इनकी शादी को बस कुछ ही महीने हुए हैं. ये दोनों हर इवेंट में ही सबसे अलग और ग्लैमरस अंदाज में दिखते हैं और साथ ही साथ ये सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड भी कर जाते हैं. इससे पता लगता है कि वाकई प्रियंका और निक 'मेड फॉर ईच अदर' ही हैं. 

(इनपुट : IANS)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news