Advertisement
trendingNow1531752

नहीं रहीं एक्टर रणदीप हुड्डा की दादी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अजय देवगन ने सोमवार सुबह जहां अपने पिता को खो दिया वहीं रणदीप हुड्डा की दादी भी चल बसीं. रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

रणदीप हुड्डा (फोटो साभार- Instagram)
रणदीप हुड्डा (फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोमवार सुबह जहां अपने पिता को खो दिया वहीं रणदीप हुड्डा की दादी भी चल बसीं. रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. रणदीप का पोस्ट पढ़कर फैंस उन्हें शोक संवेदनाएं लिख रहे हैं. बता दें कि रणदीप हुड्डा हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं. रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में 'मानसून वेडिंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. 

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी दादी के साथ की 10 फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि महारी दादी चल बसी. 97 साल सदा प्यार हौसला और हंसी देती रही... भगवान उसकी आत्मा नै शांति दे. 

कंगना रनौत के बाद बहन रंगोली ने आलिया को कहा 'चमचा', रणदीप हुड्डा पर भी फूटा गुस्सा

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि जहां रणदीप ने अपनी दादी को खोया तो वहीं अजय देवगन के सिर से पिता वीरू देवगन का साया हमेशा के लिए उठ गया. अजय देवगन के साथ इस कठिन समय में उनके बॉलीवुड के दोस्त और कई सेलेब्स नजर आए. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे ही अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय के घर पहुंची तो काजोल खुद को रोक नहीं पाईं और ऐश्वर्या के गले लग फूटकर रो पड़ीं. 

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news