PHOTOS : मलाइका के साथ फैमिली पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, कैजुअल लुक हुआ Viral
Advertisement
trendingNow1521547

PHOTOS : मलाइका के साथ फैमिली पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, कैजुअल लुक हुआ Viral

संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के जन्मदिन में रखे गए बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. कपूर फैमिली के अलावा पार्टी में बच्चन फैमिली, महीप का लेडीज ग्रुप के अलावा प्रीति जिंटा, नीलम-समीर सोनी जैसे सेलेब्स पहुंचे. 

(फोटो साभार- Yogen Shah)

नई दिल्ली : बॉलीवुड के क्यूट कपल में शुमार हो चुके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. 28 अप्रैल को संजय कपूर के घर पर हुई पार्टी में दोनों साथ में नजर आए. संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के जन्मदिन में रखे गए बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. कपूर फैमिली के अलावा पार्टी में बच्चन फैमिली, महीप का लेडीज ग्रुप के अलावा प्रीति जिंटा, नीलम-समीर सोनी जैसे सेलेब्स पहुंचे. 

मलाइका अरोड़ा ग्रीन नियोन कलर के टॉप और व्हाइट पलाजो पैंट्स में नजर आईं तो वहीं अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत के अंदाज में दिखे. पार्टी के बाद अर्जुन अपनी कथित गर्लफ्रेंड को सी ऑफ करते हुए नजर आए. 

मलाइका अरोड़ा बिकिनी फोटो पर हुईं Troll, शादी पर बोले अर्जुन कपूर- 'कोई जल्दी नहीं'

fallback

बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका से शादी के सवाल पर डीएनए से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो अभी सिर्फ 33 साल के हैं और किसी भी जल्दी में नहीं हैं. अर्जुन से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी शादी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर क्या राय रखते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अटकलें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती. लेकिन मैं मानता हूं कि मैं हर समय इनका जवाब नहीं देना चाहता. क्योंकि लोगों को लगातार प्रतिक्रिया देना बहुत थका देने वाला काम है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news