Advertisement
trendingNow1491504

शाहरुख खान के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक, आर्यन ने कहा- 'किसी भी एक्टिविटी को इग्नोर करें'

आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेट डालते हुए लिखा, 'मेरे फेसबुक अकाउंट से हुई किसी भी एक्टिविटी को इग्नोर करें. अकाउंट हैक हो गया है.'

आए दिन आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, आर्यन खान)
आए दिन आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, आर्यन खान)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है. इस बात की जानकारी खुद आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है. आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेट डालते हुए लिखा, 'मेरे फेसबुक अकाउंट से हुई किसी भी एक्टिविटी को इग्नोर करें. अकाउंट हैक हो गया है.'

fallback

बता दें, फिल्मों में आने से पहले ही आर्यन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुके हैं और हों भी क्यों न, जिनके पिता खुद एक सुपरस्टार हैं. इंस्टाग्राम पर आर्यन के 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साथ ही साथ उनके नाम से कई फैन क्लब पेज भी बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों आर्यन विदेश में है. वह अपनी आगे की पढ़ाई विदेश में कर रहे हैं. आर्यन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं और जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

वहीं, आए दिन आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनके साथ एक विदेशी लड़की दिखाई दे रही थी. आर्यन की फिरंगी लड़की के साथ एक तस्वीर उनके फैन क्लब पेज पर शेयर की गई थी और इसके बाद से ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी. हालांकि, यह फिरंगी लड़की कौन थी इसके बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news