अगर रोजाना अपनाएंगे ये घरेलू उपाय तो सिर्फ 2 हफ्ते में घट जाएगा वजन!
Advertisement

अगर रोजाना अपनाएंगे ये घरेलू उपाय तो सिर्फ 2 हफ्ते में घट जाएगा वजन!

अगर आप नियमित रूप से इन वेट लॉस टिप्स (Weight Loss tips) को अपनाते हैं, तो आपके शरीर में सिर्फ 2 हफ्तों में असर दिख जाएगा। जानिये वजन घटाने के असरदार घरेलू उपाय (Home remedies for weight loss)...

वेट लॉस (सांकेतिक तस्वीर)

लोग वेट लॉस (Weight Loss Tips) करने के लिए न जाने कितनी मेहनत करते हैं। जिम जाते हैं, भूखे रहते हैं, घरेलू उपाय आजमाते हैं, लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पाता। दरअसल, वजन घटाने के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। एक्सरसाइज, योगा के साथ-साथ आपको अपने खाने पर ध्यान रखना होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे घरेलू उपायों (Home Remedies for Weight Loss) के बारे में बताएंगे, जो सिर्फ 2 हफ्तों के अंदर आपका वजन कम करने में मदद करेंगे।

1. ग्रीन टी (Green Tea for Weight Loss)
वजन घटाने के लिए घरेलू उपायों में ग्रीन टी का उपयोग किया जा सकता है। कई शोधों से यह पता चला है कि ग्रीन टी का सेवन फैट बर्निंग और वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देता है और एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। रोजाना सुबह-शाम एक कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मॉर्निंग में खाली पेट इस पानी को पीने से मिलेंगे 4 बेमिसाल फायदे, रेसिपी में चाहिए सिर्फ एक चीज

2. काली मिर्च (Black Pepper for Weight Loss)
काली मिर्च में पाइपरिन नामक तत्व होता है, जिसमें फैट घटाने वाले गुण होते हैं। आप इसे आसानी से अपने खाने या सलाद में शामिल कर सकते हैं।

3. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar for Weight Loss)
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो शरीर की सूजन व मोटापे को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। रोजाना एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिया जा सकता है। आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

4. शहद व नींबू (Honey and Lemon for Weight Loss)
वेट लॉस के घरेलू उपायों में नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना लाभकारी होता है। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो फैट ऑक्सीडेशन में मदद कर सकता है। इसके साथ ही शहद शरीर में लिपिड कम कर सकता है। जो कि कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होता है। आप सुबह एक्सरसाइज से पहले खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: The Keto Diet: वजन घटाकर कैसे हेल्दी बनाती है कीटो डायट? जानें इसके फायदे और इसमें शामिल फूड्स

5. एलोवेरा जूस (Aloevera for Weight Loss)
एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और पाचन बेहतर होता है। मेटाबॉलिज्म या मेटाबॉलिक रेट तेज होने से शरीर में कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया तेज होती है और आप वजन घटा सकते हैं। आप शाम को एक गिलास एलोवेरा जूस पी सकते हैं।

नोट- इन सभी चीजों का नियमित रूप से सेवन करने पर आपको सिर्फ 2 हफ्तों में अपने वजन में कमी दिखाई दे सकती है। हालांकि यह कमी कितनी होगी, इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है।

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

 

Trending news