)
नई दिल्लीः दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ा. शहर में अधिकतम तापमान अगले कुछ और दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस वेधशाला (Observatory) की रिकॉर्डिंग को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है. हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 31 प्रतिशत दर्ज किया गया.
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में धूल भरी हवाएं चलने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.