Advertisement
trendingNow1530877

महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, दिल्ली के लिए हुए रवानाः सूत्र

नारायण राणे वर्तमान में बीजेपी के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. लोकसभा चुनावों से पहले नारायण राणे को कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, देशभर में मोदी लहर के बावजूद चुनावों में नारायण के बेटे निलेश राणे रत्नागिरी -सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से मिली हार से वह निराश हैं, जिसकी वजह से वो पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. 

राज्यसभा संसाद हैं नारायण राणे
बता दें कि नारायण राणे वर्तमान में बीजेपी के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. लोकसभा चुनावों से पहले नारायण राणे को कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण राणे पणजी से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और आज ही कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस छोड़ किया था नई राजनीतिक पार्टी का निर्माण
उल्लेखनीय है कि नारायण राणे ने कांग्रेस को छोड़कर खुद की अलग पार्टी का गठन किया था. राणे ने महाराष्ट्र स्वाभीमानी पक्ष बनाया था. पार्टी का निर्माण करने के बाद उन्होंने बीजेपी के साथ गठजोड भी किया था. हालांकि इन चुनावों में नारायण राणे बीजेपी के साथ ना चलकर अकेले लड़ने का फैसला किया था. लोकसभा चुनावों में नारायण के बेटे निलेश राणे रत्नागिरी -सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से लड़े थे, जहां उन्हें शिवसेना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news