गहलोत के मंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात तो रजत पदक विजेता देवेन्द्र झांझड़िया भी मिले
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1383104

गहलोत के मंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात तो रजत पदक विजेता देवेन्द्र झांझड़िया भी मिले

 राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने मुलाकात की. जिसमें मंत्री, पैरालंपिक खिलाड़ी और कुलपति शामिल थे.

गहलोत के मंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात तो रजत पदक विजेता देवेन्द्र झांझड़िया भी मिले

Jaipur: राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने मुलाकात की. जिसमें मंत्री, पैरालंपिक खिलाड़ी और कुलपति शामिल थे. राज्यपाल से पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले और हाल ही में मारकेच सिटी में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीतने वाले देवेन्द्र झांझड़िया ने मुलाकात की. राज्यपाल कलराज मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. राज्यपाल ने उन्हें उनकी खेल उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए सराहना की.

 

इसके साथ ही राज्यपाल से अशोक गहलोत सरकार में श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने मुलाकात की. राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी. जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने भी राज्यपाल से मुलाकात की. कुलपति नियुक्त होने के बाद उनकी कुलाधिपति मिश्र से पहली शिष्टाचार भेंट थी.

Trending news