UP हो या बिहार, जितने ब्राह्मण CM बने, सिर्फ कांग्रेस ने बनाए- महेश जोशी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1096830

UP हो या बिहार, जितने ब्राह्मण CM बने, सिर्फ कांग्रेस ने बनाए- महेश जोशी

मंत्री डॉ महेश जोशी (Mahesh Joshi statement On Brahman) ने ब्राह्मण समाज को इसके लिए बधाई दी. इसी के साथ जोशी ने बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने सभी जातियों को उनका हक दिया है.

फाइल फोटो

Jaipur: राज्य सरकार ने विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया. मंत्री डॉ महेश जोशी (Mahesh Joshi statement On Brahman) ने ब्राह्मण समाज को इसके लिए बधाई दी. इसी के साथ जोशी ने बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने सभी जातियों को उनका हक दिया है.

उत्तर प्रदेश या बिहार कोई भी राज्य हो, कहीं भी कोई ब्राह्मण मुख्यमंत्री बना तो कांग्रेस ने ही बनाया. उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी पार्टी ने जरूर करीब 6 महीने के लिए ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाया था. ईडब्ल्यूएस के आरक्षण में भी राज्य सरकार ने बाधाएं दूर की.

यह भी पढ़ें-नन्हीं मनुश्री की बड़ी ख्वाहिश! PM मोदी को सिखाना चाहती हैं कराटे

राजस्थान में विप्र कल्याण बोर्ड के गठन पर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों बधाई दी है.जोशी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने ब्राह्मणों को उनका प्रतिनिधित्व दिया है.कांग्रेस ने और भी जातियों को उनका हक दिया है, कांग्रेस 36 कौम की पार्टी है। 

विप्र कल्याण बोर्ड का गठन राजस्थान सरकार ने किया.ब्राह्मण समाज की सभी बातों पर कांग्रेस सरकार ने गौर किया और उम्मीद करता हूं कि ब्राह्मण भी चुनाव में कांग्रेस के साथ डटकर खड़े रहेंगे.

Trending news