Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कहर बरपाने के बाद थम रही मानसून की रफ्तार, जानें कब रुकेगा बारिश की सिलसिला

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है. 13 सितंबर से भारी बारिश में कमी आने की संभावना है, और अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कहर बरपाने के बाद थम रही मानसून की रफ्तार, जानें कब रुकेगा बारिश की सिलसिला

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है. 13 सितंबर से भारी बारिश में कमी आने की संभावना है, और अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने झुंझुनू और सीकर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Dam Overflow: राजस्थान में जमकर बरसे बदरा, 376 बांध लबालब, पिछले साल से 19.39 फीसदी ज्यादा पानी

थमने वाला है राजस्थान में मानसून का दौर 
राजस्थान में बारिश का दौर अब समाप्त होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन कमजोर होकर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और अगले 12 घंटों में और कमजोर होकर लो प्रेशर में बदलने की संभावना है. इसके कारण 14 से 17 दिसंबर तक प्रदेश में किसी भी स्थान पर भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि, शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें- Rajasthani Marwari Horse: नई तकनीक से हुआ मारवाड़ी घोड़ी 'राज-हिमानी' का ऐतिहासिक जन्म, जानें ब्रीड से लेकर कीमत तक सब कुछ

हलकी होगी बारिश, शुष्क रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 सितंबर के दौरान राजस्थान में मौसम पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 4-5 दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में बारिश की स्थिति:
पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है, जिसमें जयपुर, दौसा, सीकर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़ और बारां जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

राजस्थान में 14 से 17 सितंबर के बीच मौसम की स्थिति
पूर्वी राजस्थान: छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, अधिकांश भाग शुष्क.
पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर और बीकानेर): अगले 4-5 दिन शुष्क, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news