Trending Quiz : कौन-सी मछली अपने शरीर से करंट पैदा करती है?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2303324

Trending Quiz : कौन-सी मछली अपने शरीर से करंट पैदा करती है?

Trending Quiz : ट्रेंडिंग क्विज (Trending Quiz) के प्रश्नों के माध्यम से हम आपसे कुछ ऐसे सवाल पूछेंगें, जो शायद आपके जहन में तो आए होंगे, लेकिन शायद आपको उनके जवाब पता ना हों. तो चलिए देखते हैं, कि आप हमारे सवालों के बारे में कितना जानते हैं.

 

Which fish produces current from its body

General Knowledge Trending Quiz : इन दिनों लोगों को क्विज खूब पसंद आ रहा है. पहले के जवाने में दादी-नानियां हमसे ऐसी पहेलियां पूछती थीं, जो हमारे दिमाग के ऊपर से निकल जाती थीं, क्विज वही फॉर्मैट है. लोग ट्रेंडिंग क्विज के माध्यम से दुनियाभर की नॉलेज ले रहे हैं. इससे जनरल नॉलेज भी बढ़ती है, और मनोरंजन भी होता है.  

सवाल 1 -  कौन-सी मछली अपने शरीर से करंट पैदा करती है?
जवाब 1 -  दरअसल, इलेक्ट्रिक ईल नामक मछली अपने शिकार को मारने के लिए लगभग 600 वॉट तक के बिजली के झटके को उत्पादन कर सकती है. 

सवाल 2 - कौन सी नदी उल्टी बहती है?
जवाब 2 - नर्मदा नदी उल्टी बहती है. देश की अधिकतर नदियां वेस्ट टू ईस्ट बहती हैं जबकि नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती है और अरब सागर में गिरती है.

सवाल 3 - भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल कौन सी है?
जवाब 3 - भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल का नाम है अग्नि-5.

सवाल 4 - वह कौन है, जिसकी 4 टांगे होती है पर वह चल नहीं सकता?
जवाब 4 - टेबल और कुर्सी वो चीज हैं, जिसकी 4 टांगे हैं पर वे चल नहीं सकते.

सवाल 5 - ऐसी कौन सी चीज है, जो पैदा समुद्र में होती है लेकिन रहती घर में है?
जवाब 5 - दरअसल, नमक वो एकमात्र ऐसी चीज है, जो पैदा समुद्र में होता है लेकिन रहता घर में है.

सवाल 6 - वो कौन सा जीव है, जो पानी में रहने के बावजूद कभी पानी नहीं पीता?
जवाब 6 - बता दें कि वो जीव और कोई नहीं बल्कि मेंढक (Frog) है, जो पानी में रहने के बावजूद कभी पानी नहीं पीता है. 

सवाल 7 - भारत में कौन सी नदी धरती के नीचे बहती है?
जवाब 7 - सरस्वती नदी जमीन के नीचे बहती है.

सवाल 8 - भारत की प्रमुख नदियों के क्या नाम हैं?
जवाब 8 - सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा, गोदावरी, नर्मदा और कृष्णा भारत की प्रमुख नदिया हैं.

सवाल 9 - गंगा नदी का उद्गम कहां से होता है?
जवाब 9 - गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री से होता है.

 

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news