PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का यहां फूंका पुतला,ईडी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1935179

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का यहां फूंका पुतला,ईडी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पोकरण में भाजपाइयो ने पुतला पूंका है. वहीं, ED के समर्थन में बीजेपी उतर आई है.

 

 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का यहां फूंका पुतला,ईडी के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर हुई ईडी की कार्रवाई के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता भी ईडी के समर्थन में उतर आए हैं.

इस दौरान भारत पाक सरहद पर बसे जिले जैसलमेर के परमाणु नगरी पोकरण में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ जमकर जहां नारेबाजी की वहीं उन पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़,पेपर लीक जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए डोटासरा का पुतला फूंका गया.

डोटासरा का पुतला फूंका गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी की अगुवाही में कार्यकर्ताओं द्वारा डोटासरा का पुतला फूंका गया.ज़िलाध्यक्ष भाटी ने बताया कि डोटासरा ने RAS परीक्षा में अपने रिश्तेदारों को साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाए वही reet-2021 में 26 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया.राजस्थान के युवा उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.

सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर ,प्रदेश मंत्री प्रेम ओड़,कुलदीप सिंह जोधा,श्रवण जी पुनिया, दीपक गहलोत,मोंटू व्यास, अनिल जी रंगा, रेवंत सिंह फूलासर,भोम सिंह तंवर,उम्मेदा राम गवारिया,सवाई सिंह झलारिया, मालम सिंह केरालिया, राधेश्याम सिंह झबरा, गोपी गोदारा सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में वसुंधरा राजे समर्थक झुकने को तैयार नहीं,चुप्पी से उठ रहे सवाल, क्या थमेगा विरोध?

 

Trending news