सांचोर में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कहा- 2024 तक पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1138283

सांचोर में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कहा- 2024 तक पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा

पूनिया ने कहा कि भारत में कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया है, लेकिन कोई बड़ा जनकल्याणकारी कार्य नहीं कर पाई. भारत में जमीनी और लोक कल्याण नीतियां थी, वह कार्य अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है.

सांचोर में गरजे BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कहा- 2024 तक पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा

Sanchore: बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार देर रात सांचौर पहुंचे, जहां पर बीजेपी नेता दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी के नेतृत्व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद माखुपुरा में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Day 2022: राजस्थान का स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

 

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया है, लेकिन कोई बड़ा जनकल्याणकारी कार्य नहीं कर पाई. भारत में जमीनी और लोक कल्याण नीतियां थी, वह कार्य अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है.

2024 में इन दोनों राज्यों से भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगी
भारत को पहली बार लोगों ने बदलते हुए देखा है. अनुच्छेद 370 और राम मंदिर का ऐसा मुद्दा था, जिसका पूरा भारत इंतजार कर रहा था कि इसका समाधान कौन करेगा. यह सब बीजेपी के कार्यकाल में हुआ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो राज्यों में बची है, लेकिन 2024 में इन दोनों राज्यों से भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगी.

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान जामाराम चौधरी, योगेश जोशी, सांवला राम देवासी, हरीश सीलू, हरिसिंह राव पुर, महेंद्र सिंह झाब, रावत सिंह दूठवा, महेंद्र चौधरी, हरीश चौधरी चंडीगढ़, गणपत पुरोहित पालड़ी, रमेश जाखड़, प्रकाशचंद्र छाजेड, हरिया देवासी, भगवाना राम माली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Trending news