Nagaur Merta Mandi Bhav: नया साल आते ही जीरे के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें ताजा रेट
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1511981

Nagaur Merta Mandi Bhav: नया साल आते ही जीरे के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें ताजा रेट

Nagaur Merta Mandi Bhav: राजस्थान के नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में नववर्ष 2023 किसानों के लिए खुशियां लेकर आया है. वहीं आज नव वर्ष के पहले सोमवार को खुली कृषि उपज मंडी में जीरे ने आजतक के सारे रिकॉर्ड तोड दिए.

Nagaur Merta Mandi Bhav: नया साल आते ही जीरे के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें ताजा रेट

Nagaur Merta Mandi Bhav: राजस्थान के नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में नववर्ष 2023 किसानों के लिए खुशियां लेकर आया है. वहीं आज नव वर्ष के पहले सोमवार को खुली कृषि उपज मंडी में जीरे ने आजतक के सारे रिकॉर्ड तोड दिए. नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव आजतक के सबसे तेज भाव रहे हैं. 

आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 32,500 तक बिका, तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरा 32,000 तक बिका जो आज तक के जीरे के भावों में सबसे तेज भाव है. वहीं व्यापारियों और मंडी अध्यक्ष मूलचंद भाटी का कहना है कि जीरे के भावों में आने वाले दिनों में और भी तेजी आएगी. आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंसो के भावों की बात करें तो आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 21 हजार रूपये रहा, तो अधिकतम 32,500 तक रहा. 

वहीं मूंग आज न्यूनतम 6000 रहा तो अधिकतम 8100 तक पहुंचे. वहीं ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5625 तक रहा. वहीं मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज के जिंसो के भावों की बात करें, तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 26000 और अधिकतम 32000 तक रहा. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7522 तक बिका. वहीं ग्वार आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में न्यूनतम 5350 और अधिकतम 5725 तक रहा. आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार हुआ है.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
मूंग न्यूनतम 6,000, अधिकतम 8,100
ग्वार न्यूनतम 5,000, अधिकतम 5,625
चना न्यूनतम 3,800, अधिकतम 4,550
जीरा न्यूनतम 21,000, अधिकतम 32,500
सौंफ न्यूनतम 10,000, अधिकतम 13,100
तारामीरा न्यूनतम 4,500, अधिकतम 5,100
रायड़ा न्यूनतम 5,500, अधिकतम 6,400
मोठ न्युनतम 5,000, अधिकतम 5,900
कपास न्यूनतम 7,900, अधिकतम 9,400
इसबगोल न्यूनतम 11,000, अधिकतम 16,000
तिल न्यूनतम 10,000, अधिकतम 13,500
मेथी न्यूनतम 4,800 और अधिकतम 5,600
ज्वार न्यूनतम 3,000 और अधिकतम 4,600

यह भी पढ़ें - छट्टियों में बच्चों को घूमाने के लिए सबसे शानदार है जगह, बच्चे कहेंगे-पापा दोबारा चलें क्या

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
मूंग न्यूनतम 6,200, अधिकतम 7,522
ग्वार न्यूनतम 5,351, अधिकतम 5,725
चना न्यूनतम 4,500, अधिकतम 4,640
जीरा न्यूनतम 26,000, अधिकतम 32,000
सौंफ न्यूनतम 12,000, अधिकतम 13,300
तारामीरा न्यूनतम 4,951, अधिकतम 5,050
रायड़ा न्यूनतम 5,700, अधिकतम 6,222
सुआ न्युनतम 7,500, अधिकतम 8,300
कपास न्यूनतम 7,500, अधिकतम 8,500
इसबगोल न्यूनतम 14,100, अधिकतम 15,000
असालिया न्यूनतम 6,500, अधिकतम 7,500
मूंगफली न्यूनतम 5,500, अधिकतम 6,200

Reporter: Damodar Inaniya

खबरें और भी हैं...

राजस्थान में एक ही चिता पर 8 लोगों का किया अंतिम संस्कार,नए साल में हुई थी सब की मौत

राजस्थान में अगले 7 दिन में होगा बदलाव, आलाकमान ने गहलोत पायलट से की ये फाइनल चर्चा

Rajasthan Love Story: सास का दामाद पर आया दिल, जंवाई ले भागा प्रेमिका

Trending news