)
Rajasthan News: नागौर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने 21 फरवरी ( गुरुवार ) को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर को बुके देकर उनका स्वागत किया. पदग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अशोक कुमार योगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, राजस्व अपील अधिकारी रिछपाल सिंह बुरडक, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे.
आमजन की समस्याओं का समय सीमा में होगा निस्तारण
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में वर्क कल्चर बेहतर बनाने के लिए काम होगा, जिससे सभी कर्मचारी समय पर दफ्तर आए और आमजन का कोई भी कार्य डिले न हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय योजना के तहत कार्य किए जाएंगे. साथ ही आमजन की समस्याओं का समय सीमा में निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा.
#Nagaur : नागौर के जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने संभाला पदभार
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) February 22, 2024
नागौर एडीएम अशोक कुमार योगी, रियांबड़ी एसडीएम श्रीकांत व्यास, तहसीलदार ने किया जिला कलेक्टर का स्वागत, नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने पदभार करते ही किया कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयो का निरीक्षण, कुछ दिन…
जिला कलक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित रेवेन्यू, एलआर, भू-अभिलेख, लेखा शाखा, एसडीएम कार्यालय, न्याय शाखा, पूल शाखा, लोक सेवाएं विभाग कार्यालय, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, जिला अभिलेखागार, राजस्व एवं लेखा शाखा, सामान्य शाखा, विधि प्रकोष्ठ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यालय, विकास शाखा, कार्यालय अधीक्षक, स्टोर, सहायता शाखा, जिला रसद कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया. साथ ही इस दौरान जिला कलेक्टर पुरोहित ने अधिकारियों व कर्मियों से संबंधित शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त की.