दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर मुंबई में गिरफ्तार, फिरौती मांगने का आरोप
Advertisement
trendingNow1553070

दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर मुंबई में गिरफ्तार, फिरौती मांगने का आरोप

रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है.

रिजवान कासकर मुंबई से गिरफ्तार. फाइल फोटो

मुंबई (प्रज्ञा झा/विशाल सिंह) : मुंबई पुलिस ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे को मुंबई से गिरफ्तार किया है. दाऊद के भतीजे रिजवान कासकर को फिरौती मांगने के आरोप में तब गिरफ्तार किया गया, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था. रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है.

बता दें कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने इससे पहले अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वडारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. 

अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया.

Trending news