पुणे में 20 से ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाओं ने बेबी बंप के साथ किया रैम्प वॉक
Advertisement
trendingNow1543213

पुणे में 20 से ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाओं ने बेबी बंप के साथ किया रैम्प वॉक

इस रैम्प वॉक में शामिल हुई कई महिलाओं का कहना है कि गर्भवती होते हुए भी एक्टिव रहना जरुरी है. यही संदेश रैम्प पर उतरकर पुणे की महिलाए देना चाहती हैं.  

पुणे में 20 से ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाओं ने बेबी बंप के साथ किया रैम्प वॉक

पुणे: पुणे में गर्भवती महिलाओं के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया गया. पुणे की कुछ संस्थाओं ने बेबी बंप नाम के प्रोग्राम यह फैशन शो किया गया, जिसमें तकरीबन 20 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया.

fallback

पुणे के फैशन शो में रैम्प पर उतरी टु बी मॉम्स.  इस शो में दो से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं ने बढ़ चढ़कर इस फैशन शो में हिस्सा लिया. इन गर्भवती महिलाओं को पिछले कुछ दिनों से रैम्प व़ॉक का प्रशिक्षण दिया गया था.

 

इस प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं के प्रेग्नेंट में स्वास्थ की ओर कैसे ध्यान देना चाहिए इसका मार्गदर्शन किया गया. संवाद कौशल्य के साथ रैम्प वॉक भी सिखाया गया. इस मार्ग दर्शन के कारण महिलाएं आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक करती दिखी. इनमें से कई जॉब करने वाली महिलाएं है. 

fallback

इस रैम्प वॉक में शामिल हुई कई महिलाओं का कहना है कि गर्भवती होते हुए भी एक्टिव रहना जरुरी है. यही संदेश रैम्प पर उतरकर पुणे की महिलाए देना चाहती हैं.  

Trending news