Advertisement
trendingNow1493261

मुंबई: सेल्फी लेने के फेर में खाड़ी में गिरा किशोर, दो दिन बार शव बरामद

पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिनव झा नाम का यह 15 वर्षीय किशोर सेल्फी लेते वक्त खाड़ी में गिर गया. बीती रात से दमकल के कर्मचारी और गांव वाले उसकी तलाश कर रहे थे.

किशोर अभिनव झा फाइल तस्वीर
किशोर अभिनव झा फाइल तस्वीर

आतीश भोईर, मुंबई/कल्याण: मुंबई के उपनगर कल्याण से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर अभिनव झा का शव एक खाड़ी से मिला है. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम सेल्फी लेते के दौरान अभिनव कल्याण के खाड़ी में गिर गया था, जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश जारी थी. पोस्टमार्टम के बाद यह शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा. पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिनव झा नाम का यह 15 वर्षीय किशोर सेल्फी लेते वक्त खाड़ी में गिर गया. बीती रात से दमकल के कर्मचारी और गांव वाले उसकी तलाश कर रहे थे.

पुलिस ने बताया की अभिनव अपने दो दोस्तों के साथ इस इलाके में आया था. दिवा-वसई रेलवे ट्रैकपर वह तीनों घुमने गए थे. इस दौरान वे सात पूल के पास सेल्फी ले रहे थे. तभी अभिनव का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया.

उसके दोस्तों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला. जब वह घर पर आए तो दमकल को बुलाया गया. रविवार से उसको ढूंढने की कोशिश हो रही थी. गोताखोरो को भी बुलाया गया, लेकिन अभिनव का कोई पता नहीं चला पाया था, अब जाकर शव को बरामद किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news