Gorakhpur Mahotsav:गोरखपुर महोत्सव में 10 विशिष्ट जनों का होगा सम्मान, जानिए क्या है उपलब्धि
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1525954

Gorakhpur Mahotsav:गोरखपुर महोत्सव में 10 विशिष्ट जनों का होगा सम्मान, जानिए क्या है उपलब्धि

कला, संस्कृति, मेधा और रोजगार के मंच गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रांड गोरखपुर को और मजबूत करेंगे. 2017 से गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रगति की नई उड़ान भरी है. कभी पिछड़ेपन का दंश झेलने वाले इस जिले ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं. 

Gorakhpur Mahotsav:गोरखपुर महोत्सव में 10 विशिष्ट जनों का होगा सम्मान, जानिए क्या है उपलब्धि

विनय सिंह/गोरखपुर: 11 जनवरी से जारी गोरखपुर महोत्सव में हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क मैदान में चल रहे महोत्सव के समापन समारोह शुक्रवार को होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री इस समारोह में 10 विशिष्ट लोगों को गोरखपुर रत्न सम्मान प्रदान करेंगे. यह सम्मान खेल, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, उद्योग, कला व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा.

सीएम योगी के हाथों इन्हें मिलेगा गोरखपुर रत्न सम्मान

1. आदित्या यादव : मूक बधिर बैडमिंटन खिलाड़ी. ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य.
2. गोविंद साहनी : एशियन चैंपियनशिप 2022, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता.
3. अतुल सिंह : एशियन चैंपियनशिप, वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता.
4. अमन राज : टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी. श्रीलंका, यूएई, भूटान, थाईलैंड और एशिया कप में स्वर्ण पदक प्राप्त.
5. डॉ अनिता अग्रवाल : हिंदी साहित्य अकादमी से दो बार सम्मानित साहित्यकार. पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान.
6. डॉ सीमा मिश्रा : गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर. वॉन हैबोल्ट फेलोशिप से सम्मानित. दी बायोलॉजी सेंटर ऑफ चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज, लिपजिंग जर्मनी से बतौर डीएफजी रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में जुड़ी हैं.
7. एसके अग्रवाल : औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्यरत. चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सचिव, पूर्व अध्यक्ष.
8. संगीता पांडेय : महिला उद्यमी. 1500 रुपये से काम शुरू कर पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई पहचान. 100 महिलाओं को दे रहीं रोजगार.
9. डॉ चारुशीला सिंह : शिक्षिका एवं राष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री.
10. अशोक महर्षि : 1972 से रंगमंच के क्षेत्र में कार्यरत. राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्टर के रूप में पुरस्कृत. 18 फिल्मों में काम किया.

Makar Sankranti 2023: क्यों उड़ाई जाती है पतंग? चीनी टोपी से लेकर आजादी की लड़ाई तक, कितनी लंबी है पतंग के इतिहास की डोर

Trending news