24 कैबिनेट मंत्री, 24 राज्‍यमंत्री और 9 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) | PM मोदी के नए मंत्रिमंडल की FULL LIST
Advertisement
trendingNow1533687

24 कैबिनेट मंत्री, 24 राज्‍यमंत्री और 9 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) | PM मोदी के नए मंत्रिमंडल की FULL LIST

राष्‍ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57 सदस्‍यों के साथ गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली.

पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 57 सदस्‍य शामिल हैं. फोटो ANI

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 57 सदस्‍यों के साथ गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में कुछ नेताओं का दर्जा बढ़ा है तो कुछ मंत्रियों ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है. पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं. 9 स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्री हैं. वहीं 24 राज्‍यमंत्र‍ियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. 

 

बीजेपी अध्यक्ष और अब कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वह देश सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद दिया. अमित शाह पहली बार बतौर मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं.

ये हैं 24 कैबिनेट मंत्री-

1. राजनाथ सिंह

2. अमित शाह

3. नितिन गडकरी

4. सदानंद गौड़ा

5. निर्मला सीतारमण

6. रामविलास पासवान

7. नरेंद्र सिंह तोमर

8. रवि‍शंकर प्रसाद

9. हरसिमरत कौर

10. थावरचंद गहलोत

11. एस जयशंकर

fallback
पीएम मोदी की नई कैबिनेट में शामिल हैं 24 मंत्री. फोटो PTI

12. रमेश पोखरि‍याल

13. अर्जुन मुंडा

14.स्‍मृति ईरानी

15. डॉ. हर्षवर्धन

16. प्रकाश जावड़ेकर

17. पीयूष गोयल

18. धर्मेंद्र प्रधान

19. मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

20. प्रह्लाद जोशी

21. महेंद्रनाथ पांडेय

22. अरविंद सावंत

23. गिरिराज सिंह

24. गजेंद्र सिंह शेखावत

ये हैं 9 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)

1. संतोष गंगवार

2. राव इंद्रजीत सिंह

3. श्रीपद नाइक

4. डॉ. जितेंद्र सिंह

5. किरन रि‍जि‍जू

6. प्रह्लाद पटेल

7. आरके सिंह

8. हरदीप सिंह पुरी

9. मनसुख मंडावि‍या

fallback
पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिला है. रॉयटर्स

ये हैं 24 राज्‍यमंत्री

1. फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते

2. अश्‍वि‍नी चौबे

3. अर्जुन राम मेघवाल

4. वीके सिंह

5. कृष्‍णपाल गुर्जर

6. दादा साहेब दानवे

7. जी किशन रेड्डी

8. पुरुषोत्‍तम रुपाला

9. रामदास आठवले

10. साध्‍वी नि‍रंजन ज्‍योति

11. बाबुल सुप्र‍ियो

12. संजीव बालियान

13. संजय धोत्रे

14. अनुराग ठाकुर

15. सुरेश अंगड़ी

16. नित्‍यानंद राय

देखें LIVE TV

17. सांसद रतनलाल कटारिया

18. वी मुरलीधरन

19. रेणुका सिंह

20. सोमप्रकाश

21. रामेश्‍वर तेली

22. प्रताप चंद सारंगी

23. कैलाश चौधरी

24. देबाश्री चौधरी

Trending news