Advertisement
trendingNow1530321

दिल्ली में BJP के उम्मीदवारों को मिले कांग्रेस, आप प्रत्याशियों के कुल वोटों से ज्यादा मत

 पश्चिमी दिल्ली में वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा ने कुल आठ लाख 61 हजार 146 मत प्राप्त किये जो आप और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले कुल मतों से भी 3.23 लाख से भी ज्यादा है.

.(फाइल फोटो)
.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: दिल्ली में आप और कांग्रेस ने यदि मिलकर चुनाव लड़ा होता तो भी भाजपा ने सातों सीटें जीत ली होतीं. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि आम चुनावों में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को मिले वोटों को आपस में जोड़ भी दिया जाए तो भी यह आंकड़ा भाजपा उम्मीदवार को मिले वोटों से कम रहा है. बृहस्पतिवार देर शाम तक सातों सीटों पर मतगणना जारी है लेकिन भाजपा 56 प्रतिशत से अधिक मत हासिल कर चुकी है जो कांग्रेस (22.4 प्रतिशत) और आप (18.4 प्रतिशत) के कुल मतों से भी अधिक है.

भाजपा ने 2014 में कुल 46.4 प्रतिशत वोट प्राप्त करके सातों सीटें जीती थीं. पश्चिमी दिल्ली में वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा ने कुल आठ लाख 61 हजार 146 मत प्राप्त किये जो आप और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले कुल मतों से भी 3.23 लाख से भी ज्यादा है. इसी प्रकार, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस को आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले कुल मतों से भी 3.16 लाख अधिक मत मिले. 

Add Zee News as a Preferred Source

यही हाल, दिल्ली की अन्य सीटों का रहा. ऐसे में, यदि भाजपा के 2019 आम चुनावों के प्रदर्शन की तुलना 2014 के चुनावों के प्रदर्शन से की जाए तो उसके मतों में दस प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी हुई है.  पार्टी को इस बार 56.6 प्रतिशत मत मिले जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा 46.40 रहा था. 

TAGS

Trending news