दिग्विजय की तर्ज पर BJP प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी जारी करेंगी 'विजन डॉक्युमेंट'
Advertisement
trendingNow1519192

दिग्विजय की तर्ज पर BJP प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी जारी करेंगी 'विजन डॉक्युमेंट'

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि मुझे लगता है कि सफलतम सांसद के रूप में प्रज्ञा ठाकुर विजयी होंगी तो इस भोपाल के भविष्य को संवारने का काम करेंगी.

फाइल फोटो

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) का सियासी रण अपने चरम पर है. इस बीच मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट एक हॉट टॉपिक बनी हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भोपाल लोकसभा सीट के पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की तरह ही इस सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी भोपाल शहर के लिए अपना 'विजन डॉक्युमेंट' जारी करेंगी. 

दिग्विजय सिंह द्वारा रविवार को जारी 'विजन डॉक्युमेंट' को झूठा बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, ''भोपाल लोकसभा सीट के लिए हम भी अपना 'विजन डॉक्युमेंट' जारी करेंगे. सांसद बनने के बाद प्रज्ञा भोपाल के विकास के लिए क्या करेंगी, उसके लिए वह जनता से सलाह मंगा रहीं हैं.'' उन्होंने कहा कि प्रज्ञा इस 'विजन डॉक्युमेंट' को जल्द ही रिलीज करेंगी. झा ने कहा, ''सांसद बनने के बाद वह (प्रज्ञा) उन्हें पूरा करेंगी.'' उन्होंने कहा कि जनता के बीच में साध्वी प्रज्ञा भाजपा की प्रत्याशी के नाते रात-दिन मेहनत कर रहीं हैं.

झा ने कहा कि मुझे लगता है कि सफलतम सांसद के रूप में वह विजयी होंगी तो इस भोपाल के भविष्य को संवारने का काम करेंगी. वहीं, दिग्विजय पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ''वे (दिग्विजय) प्रदेश का बहुत बड़ा नेता अपने को कहते हैं और 10 साल (वर्ष 1993 से वर्ष 2003 तक) इस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. क्या किया इस 10 साल में. पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं.''

Trending news