Advertisement
trendingNow1530172

बिहार के गया सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार जीतनराम मांझी की बड़ी हार, JDU प्रत्याशी की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री और महागठबंधन के गया से उम्मीदवार जीतनराम मांझी को जेडीयू प्रत्याशी विजय कुमार ने बड़े अंतर से हराया है.

जीतनराम मांझी गया सीट से हार गए हैं. (फाइल फोटो)
जीतनराम मांझी गया सीट से हार गए हैं. (फाइल फोटो)

गयाः बिहार में एनडीए 40 सीट में से करीब 39 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है. बिहार में जीत का दावा करने वाले महागठबंधन दलों की बड़ी हार हुई है. यहां महागठबंधन में कांग्रेस छोड़ कर किसी दल का खाता नहीं खुल पाया है. गया से महागठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बड़ी हार हुई है.

गया सीट से ऐसा माना जा रहा था कि आरक्षित सीट को जीतनराम मांझी अपने पाले में कर सकते हैं. इसलिए एनडीए ने भी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. पीएम मोदी ने खुद यहा जनसभा को संबोधित किया और जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार को जीताने की अपील की.

Add Zee News as a Preferred Source

ऐसे में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की अपील का गया के जनताओं पर काफी असर किया और उन्होंने विजय कुमार को भारी मतों से विजयी बनाया. जबकि दलित नेता कहे जानेवाले जीतनराम मांझी को जेडीयू प्रत्याशी से करारी हार का सामना करना पड़ा है.

हालांकि, जीतनराम मांझी लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे थे. साथ ही पूरे महागठबंधन की जीत का दावा कर रहे थे. लेकिन उनके सारे दावों को जनताओं ने फेल कर दिया है.

जेडीयू के उम्मीदवार विजय कुमार ने जीतनराम मांझी के डेढ़ लाख से अधिक वोट से हराया है.

About the Author

TAGS

Trending news