लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार-झारखंड के 12 सीटों पर होगा मतदान, इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला
Advertisement
trendingNow1525673

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार-झारखंड के 12 सीटों पर होगा मतदान, इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान कल यानी 12 मई को किया जाएगा. देश में 7 राज्यों में 59 सीटों पर मतदान किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार झारखंड के 12 सीट पर मतदान किया जाएगा. (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान कल यानी 12 मई को किया जाएगा. देश में 7 राज्यों में 59 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसमें बिहार-झारखंड के 12 सीटों पर भी मतदान किया जाएगा. बिहार में 8 और झारखंड में 4 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बिहार-झारखंड के 12 सीटों पर कई दिग्गज मैदान में है. जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे.

बिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान किया जाएगा. वहीं, झारखंड में 4 लोकसभा सीट धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम में मतदान किया जाएगा. इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है.

बिहार में वैशाली से आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) सीट से बीजेपी के नेता राधामोहन सिंह, सीवान से आरजेडी की हिना शहाब, शिवहर में बीजेपी नेता रमादेवी मैदान में है. इसलिए इन सभी दिग्गजों पर सभी की नजर टिकी है. जबकि झारखंड में सबसे अहम धनबाद सीट पर पूरे देश की नजर है.

धनबाद से कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद और बीजेपी के नेता पीएन सिंह के बीच कड़ी टक्कर है. कीर्ति आजाद के लिए भी धनबाद में चुनाव लड़ना कड़ी चुनौती है. क्योंकि कीर्ति आजाद को टिकट मिलने के बाद पार्टी के नेता ही उनका विरोध कर रहे थे. इसके अलावा सिंहभूम सीट से बीजेपी के लक्ष्मण गिलुआ और कांग्रेस से गीता कोड़ा मैदान में है. गीता कोड़ा मधु कोड़ा की पत्नी हैं.

झारखंड में गिरिडीह सीट भी काफी अहम है. यहां एनडीए गठबंधन के सहोयगी दल आजसू के एक मात्र उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी मैदान में है. इसलिए आजसू ने अपनी पूरी ताकत इस सीट को जीतने के लिए झोंक दी है. 

बिहार के 8 लोकसभा सीट
वाल्मीकिनगर-  शाश्वत केदार(Congress)            वैद्यनाथ महतो (JDU)
पश्चिम चंपारण- डॉ विजेश कुमार कुशवाहा(RLSP)  डॉ संजय जैसवाल (BJP)
पूर्वी चंपारण- आकाश सिंह (RLSP)                   राधा मोहन सिंह (BJP)
शिवहर- फैसल अली (RJD)                             रमादेवी (BJP)
वैशाली- रघुवंश प्रसाद सिंह (RJD)                    वीणा देवी (एलजेपी)
गोपालगंज- सुरेंद्र राम उर्फ महंत (RJD)             आलोक कुमार सुमन (JDU)
सीवान- हिना शहाब (RJD)                              कविता सिंह (JDU)
महाराजगंज- रंधीर सिंह (RJD)                         जनार्धन सिंह सिगरिवाल (BJP)

झारखंड के 4 लोकसभा सीट
धनबाद- पीएन सिंह (BJP)                कीर्ति आजाद (congress)
सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुआ (BJP)          गीता कोड़ा (congress)
जमशेदपुर- विद्युत महतो (BJP)         चंपई सोरन (JMM)
गिरिडीह- चंद्रप्रकाश चौधरी (AJSU)   जग्गनाथ महतो(JMM)

Trending news