साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण
Advertisement
trendingNow1319794

साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण आज रविवार यानि 26 फरवरी को लगने जा रहा है। बताया जा रहा कि भारतीय समयानुसा खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार दिनांक 26 फरवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होकर रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण

नई दिल्‍ली: साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण आज रविवार यानि 26 फरवरी को लगने जा रहा है। बताया जा रहा कि भारतीय समयानुसा खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार दिनांक 26 फरवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ होकर रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।ग्रहण का सूतक रविवार दिनांक 26 फरवरी को सुबह 5 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। परंतु रविवार दिनांक 26 फरवरी को घटित होने वाला ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा अतः इसका धार्मिक दृष्टिकोण से शुभाशुभ प्रभाव भी मान्य नहीं होगा।

भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है, और ये घटना तभी होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरती है। बताया जा रहा है कि ये सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से पहली बार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर ही देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण रात के 8 बजकर 28 मिनट पर अपनी अधिकतम अवस्था में होगा, लेकिन भारत में इस समय रात हो चुकी होती है इसलिय यह यहां दिखाई नहीं देगा।

सूरज की ऐसी खगोलीय स्थिति मात्र 1 मिनट 22 सेकेंड ही रहेगी। रात 10 बजकर 01 मिनट पर सूर्य ग्रहण पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगा।सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव प्रभावित होते हैं। इसलिए यह अवधि ऋणात्मक मानी जाती है। सूर्य से अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं, इसलिए सूर्यग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

Trending news