Advertisement
trendingNow1983355

IND VS ENG: हार के डर से बौखलाया इंग्लैंड, खुद को जिता दिया 5वां टेस्ट, फिर अपने बयान से पलटा

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला 5वां और आखिरी टेस्ट कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है. हालांकि इस बात का ऐलान ईसीबी ने पहले गलत तरीके से किया था जो बेहद हैरान कर देने वाला है. 

(FILE PHOTO)
(FILE PHOTO)

नई दिल्ली: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज में वहीं हुआ जिसका डर था. कोरोना ने पूरी सीरीज पर पानी फेर दिया. मैनचेस्टर में खेला जाना वाला 5वां टेस्ट रद्द कर दिया गया. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी और इतिहास रचने से महज एक कदम दूर थी लेकिन कोरोना की वजह से अब उसमें कुछ वक्त लगेगा. हालांकि जिस तरह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी वो बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला है.

  1. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
  2. आखिरी मैच हुआ रद्द
  3. हार से बौखला गया ईसीबी

हार से बौखला गया ईसीबी 

बता दें मुकाबले के शुरू होने से पहले खबरें आई थी कि मैनचेस्टर टेस्ट एक दिन बाद शुरू होगा लेकिन उसके कुछ देर बाद ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दावा किया है कि भारतीय टीम अपने प्लेयर उतारने को तैयार नहीं है.  ECB का कहना है कि बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के बाद ओल्ड ट्रैफोर्ड में होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के कैंप में कोरोना के बढ़ते मामले के खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, टीम इंडिया अपने प्लेयर्स तैयार नहीं कर सकी है. जिसके चलते 5वां टेस्ट इंग्लैंड ने जीत लिया है और सीरीज 2-2 से बराबर है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

फिर बयान से पलटी इंग्लैंड

इसके कुछ देर बाद जब बीसीसीआई ने इस बात से साफ मना कर दिया, तब ईसीबी अपने बयान से पलट गया. BCCI के सूत्रों के अनुसार अब ये टेस्ट मैच बाद में खेला जाएगा और फिलहाल सीरीज का नतीजा 2-1 से अधूरा रहेगा.

 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का ये निकला नतीजा

BCCI के सूत्रों ने साफ किया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच को बाद में खेला जाएगा और अभी भारत इस सीरीज को 2-1 से लीड कर रहा है. भारत को इंग्लैंड में सीरीज जीत के लिए बाद में इस मैच को खेलकर जीतना होगा या फिर ड्रॉ करना होगा.

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कैसे घुसा कोरोना?

बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के 3 सदस्य इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे.  इस बीच टीम में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया था. असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी पांचवें टेस्ट मैच से पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news