बिहार विधानसभा में दलित आरक्षण और रामविलास पासवान की विरासत पर छिड़ी जंग. विधायक ने चिराग पासवान की चुप्पी पर उठाए सवाल, "बेचारे" शब्द पर दी सफाई.
Patna News: राजद विधायक कुमार सर्वजीत की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर राजनीतिक घमासान मच गया है. इस बयान के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटना के कारगिल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला फूंका.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में आयोगों की नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री को 'जमाई आयोग' बनाने का सुझाव देते हुए आरोप लगाया कि रामविलास पासवान, मांझी और अशोक चौधरी के दामादों को आयोगों में जगह मिली है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में स्वर्गीय रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने का फैसला किया है. यह निर्णय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया बैठक में लिया गया.
Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के मोकामा टाल में चाराडीह में स्थापित स्वर्गीय राम विलास पासवान की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. मूर्ति के चेहरे पर ईंट से प्रहार कर तोड़ने का प्रयास किया गया है. इसे लेकर दलित समाज के लोगों में काफी आक्रोश है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. यहां तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है. यहां हर साल राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में बाबा चौहरमल का मेला लगता है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के परिवार में संपत्ति विवाद सामने आया है. उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस की पत्नी ने राजकुमारी देवी के कमरों पर ताला जड़ दिया.
Politician Holi: देश के कई नेता ऐसे हैं जिनके यहां होली पर शानदार मजमा लगा करता था. इन नेताओं की होली सियासी गलियारों में खूब चर्चित है. इनमें लालू प्रसाद यादव का नाम सबसे पहले आता है.
Lok Sabha Election 2024 Maharajganj Seat: बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट बिहार 40 लोकसभा सीटों में से एक है. इस सीट को राजपूतों का गढ़ माना जाता है. पिछले चुनाव यानी कि 2019 के चुनाव में यहां एनडीए ने कब्जा जमाया था. इस लोकसभा क्षेत्र के अंदर राजपूतों के अलावे भूमिहार, यादव और ब्राह्मणों का भी दबदबा रहा है. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि 2024 के चुनाव में इस सीट पर किस पार्टी का कब्जा होता है. देखें वीडियो.
Lok Sabha Election 2024 Hajipur Seat: बिहार की राजधानी पटना के बगल में स्थित हाजीपुर लोकसभा सीट रामविलास पासवान की गढ़ मानी जाती थी. बता दें कि इस सीट पर उन्होंने 10 बार चुनाव लड़ा था. जिसमें 8 बार उनको जीत मिली थी. उनके देहांत के बाद पहली बार इस बार लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में खबर आ रही है कि इस बार इस सीट से चिराग पासवान चुनाव लड़ सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का सियासी समीकरण कैसा होगा. देखें वीडियो.
Bihar News: नागमणि कुशवाहा जो एक दलित नेता हैं. उन्होंने पिछले 23 सालों में 11 बार यूटर्न लिया है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर के दौरान कई पार्टियों में शामिल होकर बड़ा परिवर्तन किया है, लेकिन उन्होंने पलटीमार पॉलिटिक्स की मिसालें दी हैं.
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत पर उनके दावे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समर्थन किया है.
Chirag Paswan vs Pashupati Paras: रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी एलजेपी दो गुट में बंट गई, जिसमें से एक गुट के नेता उनके भाई पशुपति पारस हैं, तो दूसरे गुट के नेता बेटे चिराग पासवान हैं.
बिहार की राजनीति इन दिनों पूरे रंग में नजर आ रही है. लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी सबसे ज्यादा बिहार में ही देखने को मिल रही है. कारण भी है कि यहीं से विपक्षी गठबंधन की नींव रखी गई और केंद्र की सत्ता के शिखर पर पहुंचने की विपक्ष की तैयारी यहीं से चल रही है.
एलजेपी की सांसद वीणा देवी ने पशुपति और चिराग को पारिवारिक विवाद सुलझाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश भी यही रहेगी कि चाचा और भतीजा एक साथ हो जाए.
आपातकाल में पुलिस सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल रही थी. इस गिरफ्तारी से बचने के लिए रामविलास पासवान नेपाल में छिप गए थे. सीनियर जर्नलिस्ट संतोष सिंह ने अपनी किताब 'कितना राज कितना काज' में इस कहानी का जिक्र किया है.
नीतीश सरकार द्वार जेल मैनुअल में बदलाव के बाद बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई ने अब सियासी रंग ले लिया है. एक तरफ जहां आनंद मोहन की रिहाई के समर्थन में कई नेता हैं तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के इस फैसले के खिलाफ भी जमकर बयानबाजी हो रही है.
हाजीपुर सीट को रामविलास पासवान का अभेद्य किला कहा जाता था. 1977 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी. जिसके बाद वे यहां से 10 बार चुनाव लड़े, जिसमें 8 बार जीत दर्ज की.
बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाएगा कौन जानता है. जेपी आंदोलन से निकले चार नेताओं ने बिहार में चार सियासी दलों के साथ अपने सफर की शुरुआत की और यहां की राजनीति में इनकी हनक भी खूब रही.
Chirag Paswan Video : चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. चिराग ने बिहार में बढ़ते अपराध और जंगलराज को लेकर नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया है.
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविवार को जोर देकर कहा कि वह अपने बड़े भाई और दिवंगत नेता रामविलास पासवान के ‘राजनीतिक उत्तराधिकारी’ हैं और उनके बेटे चिराग पासवान 'केवल' दिवंगत भाई की संपत्ति पर दावा कर सकते हैं.
Bihar Politics: पटना में दलित सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई...केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बैठक में हिस्सा लिया...बैठक को संबोधित करते हुए पारस ने कहा-'मैं रामविलास पासवान का उत्तराधिकारी हूं'...देखिए पूरी ख़बर...
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार जब से एनडीए से अलग हुए हैं तब से बिहार में पासवान जाति के लोगों के साथ अधिकारी दुर्व्यवहार किया जा रहा है.