ऋषिकेश एम्स में एक मुस्लिम लैब टेक्नीशियन और हिन्दू शादीशुदा लेडी डॉक्टर के प्रेम संबंधों को लेकर भारी बवाल पैदा हो गया है. बजरंग दल ने इसे लव जिहाद बताते हुए आंदोलन की धमकी दी है, साथ ही एम्स प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के शहजादपुर गांव में बीते गुरुवार को सैय्यद सालार गाजी की मज़ार में घुसकर कथित तौर पर तोड़फोड़ और वहां आए अकीदतमंदों के साथ मारपीट की थी. अब इस मामले में पुलिस ने उल्टा बजरंग दल के खिलाफ एक्शन लेने के बजाए उल्टा मज़ार के ही चार सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
उत्तर परदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार को सैय्यद सालार गाजी की मजार में घुसकर बजरंग दल के लोगों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की है. वहां पहुंचे अकीदतमंदों के साथ मारपीट की, जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है.बजरंग दल ने मज़ार के अंदर धर्मांतरण और महिलाओं के साथ शोषण का इलज़ाम लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
Bajrang Dal Misbehaves with Muslim Workers: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर दक्षिणपंथी संगठनों का हंगामा देखने को मिला, जब मशहूर जूते के शोरूम में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम कर्मचारियों पर हिंदू ग्राहकों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए बदसलूकी की. इतना ही नहीं कर्मचारियों के नेमप्लेट पर "जिहादी" लिखकर अपमानित किया.
Hyderabad Ox Transport Row: बकरीद से पहले हैदराबाद में बैलों को ले जा रहे वाहनों को रोकने का आरोप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा है. मजलिस बचाओ तहरीक के नेता अमजद उल्लाह खान ने सवाल उठाया कि आखिर संगठनों को सड़कों पर कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत क्यों दी जा रही है, जबकि तेलंगाना में बैलों के परिवहन पर कोई रोक नहीं है.
Bajrang Dal Attack on Muslim Students: उत्तर प्रदेश में बजरंग दल का उत्पात बढ़ता जा रहा है. बरेली के प्रेमनगर इलाके में एक नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम छात्रों की मौजूदगी की सूचना पर कैफे में हंगामा और मारपीट की. इस घटना के बाद छात्र दहशत में हैं. पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
अवनीश सिंह/फतेहपुर: फतेहपुर के मवई गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक पुरानी मजार को तोड़ दिया. ये मजार वली शाह बाबा की बताई जा रही है. पुलिस ने मजार तोड़ने वाले बजरंग दल के नरेंद्र हिन्दू को हिरासत में लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मजार तोड़ते हुए चेतावनी देते और बांग्लादेश का जिक्र करते कार्यकर्ता नजर आए. ये मजार 100 साल पुरानी बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.
Mathura Saurya Yatra: आज मथुरा में आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की शौर्य यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी शामिल होंगे. प्र VHP ने बयान जारी कर कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है. संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है. कई रूट को डायवर्ट किया गया है. पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
Neeraj Tripathi/Sant Kabir Nagar: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद के निर्माण के एलान के बाद हिंन्दू संगठनों में उबाल देखने को मिल रहा है. हिंन्दू संगठनों का कहना है कि बाबर एक आक्रांता था। किसी भी कीमत पर बाबर के नाम पर मस्जिद का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. सन्तकबीरनगर जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर के दिन को शौर्य दिवस और पराक्रम दिवस के रूप में मानते हुए रैली निकाली.
Muslim Students Discrimination in Mumbai College: मुंबई में मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने पर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर तांडव किया. ठाणे जिले के कल्याण इलाके में मौजूद आइडियल कॉलेज में हिंदूवादी संगठनों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मुस्लिम छात्रों को मूर्ति के पैर छू कर सार्वजनिक रुप से माफी मंगवाई और उन्हें अपमानित किया. इस मामले में कॉलेज प्रशासन अब उल्टा पीड़ित मुस्लिम छात्रों के खिलाफ ही कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.
फतेहपुर में मकबरा मंदिर विवाद गहरा गया। मठ मंदिर संघर्ष समिति के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकबरा स्थल तक जुलूस निकाला और हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मकबरे के अंदर प्रवेश कर आरती पूजन किया और दो मजारों को तोड़ दिया। स्थिति तनावपूर्ण है जहां हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं और पथराव भी हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
Ghaziabad News: ब्लिंकिट कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर मोनिश ने दी गई शिकायत में बताया कि उक्त दिन मनोज वर्मा नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ सिद्धार्थ विहार इलाके में उनके स्टोर पर आया और उनके फ्लीट मैनेजर अभय के साथ गाली-गलौज करने लगा. साथ ही धमकी दी कि अगर डिलीवरी बंद नहीं की गई तो वे जान से मार देंगे और स्टोर को भी बंद करवा देंगे.
Muslim Discrimination Case UP: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हिंदू संगठनों के लोगों ने कांवड़ यात्रियों के साथ कथित विवाद के बाद मुस्लिम नौजवानों के साथ बदसलूकी की गई. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों नौजवानों के शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मूर्ति से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां बजरंगबली के मूर्ति से छेड़छाड़ किया गया जिसके बाद बजरंग दल ने जमकर प्रदर्शन किया है.
Diljit Dosanjh ने बजरंग दल के विरोध को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर ने ये बातें अपने कॉन्सर्ट के दौरान राहत इंदौर का शेयर पढ़कर कहीं. जिसे जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिवाली की खरीदारी को लेकर बड़े बड़े होर्डिंग लगा दिए गए हैं...इन पोस्टर्स पर लिखा है...अपना त्योहार-अपनों से ही व्यवहार...आगे लिखा है दीपावली की खरीद उनसे करें जो आपकी खरीद से दीपावली मना सकें...ये पोस्टर बजरंग दल ने लगवाए हैं. इस पोस्टर को लेकर राजनीति में क्या कुछ कहा गया...पोस्टर लगाने के पीछे बजरंग दल की दलील क्या है...पूरी डीटेल आपको बताऊंगा लेकिन उससे पहले देखिए इस पोस्टर की वजह से हुई गर्मागर्म बहस..जहां पोस्टर को सांप्रदायिक से लेकर आर्थिक बहिष्कार का हथियार तक करार दे दिया गया.
Uttar Pradesh: नवरात्रि के त्योहार में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान गैर हिंदूओं की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है. यूपी के झांसी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने इस बार साफ कह दिया है कि डांडिया नाइट कार्यक्रम में किसी भी दूसरे समुदाय के लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी.
Shamli/ Shravan Sharma: शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल सिटी के विजय सिनेमा के पास से विवादित वीडियो सामने आया है. यहां जाहिद मुस्लिम होटल में तंदूरी रोटी बनाते वक्त रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बनाकर वायरल किया है. साथ ही कार्यकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं वीडियो वायरल होते हैं आरोपी होटल मालिक फरार बताया जा रहा है.
एमपी में कुछ दिन पहले भारतीय जुलूस में कुछ दिन पहले एक युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया था। जिसके खिलाफ FIR की मांग की गई थी लेकिन डांट कर भगा दिया। इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसा तरीका अपनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बजरंग दल की धर्म परिवर्तन के खिलाफ जंग की तैयारी है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि क्रिप्टो क्रिश्चियन बड़ा खतरा है.
Bundi news: बूंदी के नैनवा से खबर है जहां लव जिहाद के खिलाफ हिंदू समाज एकजुट हो गया है. जहां 3 दिन पहले युवती को अगवा कर लिया गया था. उसको बरामद करने की मांग की थी. वही पुलिस पर कार्रवाई नही करने का आरोप लगा है. साथ ही विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल और रेगर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. ( वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें )-
बजरंग दल के सह संयोजक अभिषेक राजा की गिरफ्तारी के विरोध में नाराज कार्यकर्ताओं ने पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय का घेराव किया. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दोटूक पूछा कि सरकार स्पष्ट करे कि गौरक्षा करनी है या नहीं. अगर हमें जवाब नहीं मिला, तो हम सड़कों पर उतरेंगे.