Balod News-बालोद में पति के दूसरी पत्नी को घर में रखने और ज्यादा महत्व देने से नाराज पहली पत्नी ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद सबूत छिपाने की कोशिश करने वाली आरोपी पहली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Durg News-दुर्ग में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक नाबालिग और उसकी मां को गिरफ्तार किया है. हत्या की वारदात को दो नाबालिग दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस दूसरे नाबालिग की तलाश में जुट गई है.
Durg News-दुर्ग में महिला ने एसटीएफ आरक्षक के घर में घुसकर उनके परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Mahasamund News-महासमुंद में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Kawardha News-कवर्धा में शादी का दबाव बनाने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. मृतिका आरोपी से शादी करा चाहती थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. आरोपी महिला को घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और वहां पिता और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को रानी दहरा वाटरफॉल में फेंककर फरार हो गए थे.
Ambikapur News-अंबिकापुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी. पिता अपने बेटे को शराब की लत के लिए टोक रहे थे, इसी से नाराज होकर बेटे ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि गुस्से में बाय मिस्टेक घटना हो गई.
Balod News-बालोद में पत्नी की बीमारी से तंग आकर पति ने साड़ी का फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करता रहा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Bilaspur News-बिलासपुर में नंबर ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी. युवती नंबर ब्लॉक करने से नाराज हो गई और हॉस्टल में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद प्रेमिका ने कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की.
Chhattisgarh News-मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को पंखे से लटका दिया. इसके बाद गुमराह करने के लिए खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर एक मैसेज को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Kawardha News-कवर्धा में नवविवाहिता महिला का शव घर के सेप्टिक में मिला है. तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. महिला ने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी. शादी के 2 महीने बाद से ही महिला लापता था. बताया जा रहा है कि परिवार इस शादी से खुश नहीं थी, ग्रामीणों ने ससुर पर हत्या की आशंका जताई है.
Korba News: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में घरेलू विवाद एक दर्दनाक हत्या में बदल गया. शराब के नशे में धुत पति और उसकी पत्नी के बीच देर रात झगड़ा हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया.
Korba News-कोरबा में 6 युवकों ने 2 तहसीलदारों को जमकर पीट दिया. तहसीलदारों के ड्राइवर से विवाद के बाद पिटाई की है, इस मारपीट में खून से शर्ट लाल हो गई है. इस हमले में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया है.
Raipur News-रायपुर में एक महिला के साथ युवक ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया. युवक ने महिला को उसकी बहू की बीमारी ठीक करने का झांसा दिया और गहने और नकदी ठग कर फरार हो गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
Surajpur News-सूरजपुर में ऑटो ड्राइवर ने महिला की हत्या कर दी. महिला सब्जी बेचने का काम करती थी, उसका शव 25 अक्टूबर को स्कूल के पास मिला था. घर लौटते समय जिस ऑटो में महिला बैठी थी उसी के ड्राइवर ने उसे मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Balodabazar News-बलौदाबाजार में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर चल रहा था, जब युवती को इस बात की भनक लगी की युवक साइको किस्म का है तो उसने युवक से दूरी बना ली. इसी बात से नाराज युवक ने उसकी हत्या कर दी. युवक ने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बनाए थे और वह लड़कियों के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था.
Surguja News-सरगुजा में छोटे भाई ने बड़े भाई को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों भाईयों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, इसी को लेकर छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई की हत्या कर दी. युवक का शव रात भर घर में ही पड़ा रहा.
CG Crime News-डोंगरगढ़ में भीख मांग रहे संदिग्धों ने 10 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की. बच्चे ने मौके पर खुद को छुड़ाया और परिजनों को रोते हुए इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई लगा दी.
CG Crime News: महासमुंद से दोहरे हत्याकांड के मामले का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. यहां पांच साल पुराने थप्पड़ कांड का बदला खूनी तरीके से लिया गया है. आरोपी का कहना है कि पांच सालों तक थप्पड़ की गूंज मेरे कानों में गूंजती थी, आज मेरा बदला पूरा हुआ.
Raipur News-रायपुर में बदमाशों ने 1 करोड़ 50 लाख की चांदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लुटेरों ने सराफा कारोबारी की कनपटी पर गन टिकाकर लूट को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से कारोबारी और जेवरों के बारे में जानते थे.
Balod News-बालोद में देवर ने भाभी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी देवर भाभी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जब वह नहीं मानी तो गुस्से में उसने हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Surajpur News-सूरजपुर में पत्नी ने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. सोमवार को डेढ़ महीने के बाद पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पत्नी ने सोते हुए पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया था. पत्नी ने बताया कि पति उस पर शक करता था.
Rajnandgaon News-राजनांदगांव में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को कार ने कुचल दिया. इस हादसे में भिलाई की रहने वाली एक 20 साल की छात्रा की मौत हो गई. छात्रा आईएएस की तैयारी कर रही थी और वह कलेक्टर बनना चाहती थी.