राजद नेता मनोज झा ने कहा, "...उपचुनाव के दौरान पूरी दुनिया ने उत्तर प्रदेश पुलिस का चेहरा देखा... रिवॉल्वर ताने लोगों को धमकी दी जा रही है... पूरी कोशिश होनी चाहिए कि शांति किसी भी कीमत पर बरकरार रहे चाहें वहां सत्ताधारी पार्टी का राज हो या विपक्षी पार्टी का। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि अच्छी नहीं है।"
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के नारे 'एक है तो सेफ हैं' पर कहा, "अलग कौन है? सब तो एक ही है। ये देश एक ही है, राज्य एक ही है तो अलग कौन है? नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है... ये(NDA) लोग 2024 में झारखंड हारे हैं और 2025 में बिहार हारेंगे।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे पर JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "महाराष्ट्र के जो चुनाव के नतीजे हैं उसके दूरगामी परिणाम होंगे। आने वाले समय में यह परिणाम कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी के लिए बड़ा खतरा है। जिस तरह से भाजपा और NDA ने वहां पर प्रदर्शन किया है, आने वाले समय में कांग्रेस और उसके गठबंधन की दिक्कतें बढ़ेंगी।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूपी विधानसभा उपचुनाव पर कहा, "NDA गठबंधन के सभी साथियों ने मिलकर जनता के बीच जो विकास की योजनाएं थीं उन्हें बताया है। जनता भी जानती है कि सत्ता पक्ष के साथ रहेंगे तो हमारा विकास हो सकता है... विपक्ष भी इस बात को जानता है कि उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा सत्ता पक्ष को ही सीटें मिलती हैं।"
फैजाबाद(अयोध्या) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर कहा, "... भाजपा ने तो लोकसभा चुनाव में भी 80 की 80 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन सब साफ हो गया... लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनता भाजपा के काले कारनामों से पूरी तरह से ऊब चुकी है और उन्हें सत्ता से हटाना चाहती है... अब वे(भाजपा) जो भी कहें उसका कोई मतलब नहीं है... सब कुछ जनता के हाथ में है... जनादेश का सबको स्वागत करना पड़ेगा। हम भी उसका स्वागत करेंगे।"
महाराष्ट्र चुनाव में महामुकाबला मयातुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है. दोनों की गुटों ने जनता को लुभाने के लिए खूब वादे किए हैं. अब देखना ये है कि किसके वादे जीत दिलाते हैं.
संगीतकार कैलाश खेर ने कहा, "आज मतदान का बहुत शुभ दिन है। मतदान हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है। हर भारतीय को मतदान करने का गर्व है... आपके वोट की चोट कितने ही दुखों को ठीक कर सकती हैं... बहुत सारे ज्ञानियों को मैं जानता हूं जो केवल बातें करते हैं और कमियां निकालते हैं लेकिन खामियों को दूर करने के लिए आप क्या प्रयास कर रहे हैं। आज के दिन घर से निकलिए और मतदान कीजिए... कभी-कभी अयोग्य लोग इसलिए चुने जाते हैं क्योंकि योग्य लोग वोट नहीं देते..."
यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर मतदान को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव का कहना है कि, 'बटेंगे कटेंगे नहीं, रिज़ल्ट आएँगे'. समाजवादी पार्टी के लेटर पर मुख्य निर्वाचन अफसर के निर्देश। पुलिस वाले नहीं करेंगे ID कार्ड की जाँच।
महाराष्ट्र में मतदान के बीच क्या बोले नाना पटोले? बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र का ये मतदान 288 सीटों पर हो रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र का ये मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच में है तो वहीं झारखंड में आज दूसरे चरण का मतदान किया जा रहा है। ये मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा जिसमें 28 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक और NDA में टक्कर देखने को मिलेगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र का चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है। अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए। अनुमान है कि 1 लाख करोड़ रुपये 1 अरबपति को दिए जाएंगे। हमारी सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं को मदद की जरूरत है..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को शिरडी में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जाति जनगणना कराने के लिए बड़ी चुनौती भी दे डाली. प्रियंका ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे उनके भाई राहुल गांधी ने जाति जनगणना की वकालत के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा की थी.
उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन लोकसभा नतीजों से उत्साहित यूपी के 'दो लड़कों' यानी राहुल-अखिलेश की जोड़ी के टूटने की खबर भी सामने आ रही है. कांग्रेस के दो बड़े नेता राहुल और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में अखिलेश से दूरी बनाते नजर आ सकते हैं.
उलेमा बोर्ड के पत्र मामले के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महा विकास अघाड़ी ने मुस्लिम उलेमाओं के तलवे चाटने शुरू कर दिए हैं। अभी उलेमा काउंसिल ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है, उन्होंने 17 मांगें रखी थीं और MVA ने औपचारिक पत्र दिया है कि हम उन 17 मांगों को स्वीकार करते हैं।
To The Point: महाराष्ट्र का चुनावी दंगल महाअघाडी और महायुति के बीच जुबानी तकरार से निकलकर अब फतवा बना भगवा हो चुका है. बीजेपी, हिंदुत्व को हथियार बनाकर महाअघाड़ी को चुनाव में चित करना चाहती है. तो वहीं महाअघाड़ी को भी मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण से गुरेज नहीं है. मुस्लिम वोटो के लिए वो मुस्लिम संगठनों से हर डील करने को तैयार है. अब इस चुनावी समर में पीएम मोदी ने भी अपने तरकश से तीर छोड़ दिए हैं. कल संभाजी नगर में हुई रैली में पीएम मोदी ने महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमले किए. पीएम मोदी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी. भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ते है. इन्हें सनातन से दिक्कत है.
महाराष्ट्र चुनाव में बस कुछ दिन बचे हैं. महाविकास अघाड़ी पिछले चुनावी नतीजों को दोहराने के लिए फिर से पुराना दांव चल दिया है. आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य सज्जाद नोमानी ने लिस्ट जारी कर मुस्लिमों से वोट देने की अपील की है. नोमानी ने सिर्फ अघाड़ी प्रत्याशियों को ही समर्थन नहीं दिया है बल्कि 22 मुस्लिम प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की है...बीजेपी के खिलाफ अघाड़ी को समर्थन देने वाले सिर्फ नोमानी नहीं है इससे पहले उलेमा बोर्ड ने भी लेटर जारी कर अपनी मांगे रखी थी जिस पर अघाड़ी ने समर्थन की बात कही है...इसके साथ ही मराठी मुस्लिम संगठन ने भी लेटर जारी किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है। JMM-कांग्रेस में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का स्थायी निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए हैं। इन घुसपैठियों को उनके लिए रातों-रात पक्के कागज बनाकर दिए गए।
महाराष्ट्र में चुनाव हो रहे है और बयानबजियों का दौर भी जारी है. हाल भी में देवेंद्र फडणवीस और AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच बयानों के तीर छोड़े गए जिसमें औरंगजेब और शिवजी महाराज काफ़ी ट्रेंड कर रहे थे. इतना ही नहीं दोनों के बीच हुई बयानबाजी का लेवल भी गिरता दिखाई दिया.
Jharkhand Election 1st Phase voting: झारखंड विधानसभा के लिए वोटिंग शुरू. झारखंड में आज पहले फेज की वोटिंग. 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग. चंपाई सोरेन समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर.
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "पूरा झारखंड मोदीमय है। झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी की लहर बह रही है...अभी यहां सीटों का अंदाजा लगाना मुश्किल है..."
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "महा विकास अघाड़ी की सरकार बनना तय है। जिन मुद्दों को लेकर हम आगे बढ़े हैं, लोगों को वह पसंद आ रहे हैं। प्रचार में जो उत्साह और प्रतिक्रिया मिल रही है, वह बहुत सकारात्मक है... वे(भाजपा) लोगों को डराकर भय का माहौल बनाना चाहते हैं, ये अच्छी बात नहीं है। उन्हें शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, वे इनका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
Jharkhand Assembly Election 2024 Live Updates: झारखंड में कल (13 नवंबर) को पहले चरण में कुल 43 सीटों पर मतदान होना है. सिमडेगा जिले और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को आयोजित चुनाव से संबंधित मतदान कर्मियों को आज आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "जनता की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मेरा निर्वाचन क्षेत्र मेरा घर है, जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है... कोई भी घोषणापत्र जारी कर सकता है लेकिन जनता का भरोसा किस पर है, हमारी विश्वसनीयता ज़्यादा है उनकी (महाविकास अघाड़ी) कम है। लाड़ली बहना योजना के तहत हमने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक केंद्र में लाने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि लाड़ली बहना हमारे साथ रहेगी।"