Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ एक गंभीर और सालाना समस्या है. इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है. बिहार सरकार की ओर से अब गंगा नदी पर आधुनिक ऑटोमैटिक टाइड गेज की स्थापना की जा रही है.
Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती और बूढ़ी गंडक नदी के उफान से गायघाट, औराई और कटरा प्रखंड के कई गांव डूब गए हैं. लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं. राहत कार्य जारी है लेकिन हालात अब भी गंभीर हैं.
Bihar Flood:नेपाल में भारी बारिश से मौलापुर और बैरिया इलाके में बांध टूटने के बाद मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया. तेल्हारा, गुरहनवा और बलुआ गुआबारी पंचायतों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं है.
बिहार के सीतामढ़ी में बागमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से वहां बाढ़ आ गई है. बाढ़ में फंसे लोगो के लिए अभियान जारी किया गया है. सभी लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है.
Begusarai Flood: बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़को पर कमर भर पानी लग गया है. घरों में भी पानी आ जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर पानी लग जाने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर आने जाने पर मजबुर है.
Munger News: बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ और कटाव ने तबाही मचाई है. कुतलुपुर पंचायत में कई घर गंगा में समा गए, 100 से अधिक घर खतरे में हैं. प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया है और एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा.
Bihar Flood: कटिहार के मनिहारी अनुमंडल में नागरिक संघर्ष समिति के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों ने आमरण अनशन किया. समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने मनिहारी और अमदाबाद को बाढ़ग्रस्त घोषित कर सरकारी सहायता देने की मांग उठाई. देर रात एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर अनशन समाप्त कराया और जल्द राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया.
Bihar Flood: आजादी के इतने सालों बाद भी बिहार के पास बाढ़ से निपटने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है. हर साल बाढ़ आती है, उसी तर्ज पर हर साल राहत और बचाव कार्य की योजना बनाई जाती है. सरकारी अमला हेलीकॉप्टर से नुकसान का जायजा लेता है, लेकिन कोई यह गारंटी नहीं लेता कि वो बिहार को बाढ़ से निजात दिला सकता है.
Jehanabad News: जहानाबाद में बाढ़ प्रभावित किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल, खेतों और घरों में पानी जमा होने के किसान परेशान हैं. उनकी मांग की पानी की निकासी को लेकर कोई व्यवस्था की जाए. विस्तार से जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.
Bihar Flood News: झारखंड से फल्गू नदी में 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गया और जहानाबाद जिले डूब गए हैं. फल्गू अब यहां तांडव मचाने में जुटी है. पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर गंगा नदी अपने साथ सबकुछ बहाकर ले जा रही है. कटिहार में कोसी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है.
Patna Flood News: बाढ़ अनुमंडल लगातार तेज बारिश होने के तीन दिन बाद भी पानी में डूबा है. अस्पताल, स्कूल और खेल मैदान में पानी भरा है. अस्पताल में लगभग डेढ फीट बारिश का पानी भरा है और उसी से होकर मरीज और आम लोग आवाजाही कर रहे हैं. हालांकि, स्कूल और कुछ कॉलोनियों में मोटर लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है.
Katihar Flood: बाढ़ को लेकर कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पार्टी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह सहित अमदाबाद ब्लॉक के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की. लेकिन इस बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत मुहैया नहीं कराए जाने को लेकर हंगामा काट दिया.
Sheikhpura News: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाढ़ की स्थिति के बावजूद, लोगों ने देशभक्ति की भावना के साथ शेखपुरा में तिरंगा फहराया है. चारों ओर पानी से घिरे स्कूल के बाद भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी गई. शेखपुरा जिले के घाटकुसम्भा प्रखंड के घाटकुसम्भा मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने पानी में खड़े होकर झंडोत्तोलन किया राष्ट्रध्वज को सलामी दी. देखें वीडियो.
मुंगेर जिले में बाढ़ का कहर अब भी जारी है. भले ही गंगा के जलस्तर में कमी हुई है, लेकिन अभी भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. बाढ़ ने पांच प्रखंडों की लगभग तीन लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है. सत्तर हजार से अधिक घर जलमग्न हो चुके है.
Bagmati River Flood News: मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के नवादा गांव में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है. नेपाल से आने वाली इस नदी के तेज बहाव ने गांववासियों में दहशत फैला दी है. कुछ लोग घर खाली करने लगे हैं. प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीम भेजकर सैंड बैग से मरम्मत कार्य शुरू कराया है. मजदूरों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो दर्जनों गांव खतरे में आ जाएंगे. लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं.
Bihar Flood Photos: बाढ़ से भोजपुर, पटना, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, सारण, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, कटिहार और बेगूसराय में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इन जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 32 टीमों को लगाया गया है, जो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम कर रही हैं.
Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण से लेकर पूर्णिया और कटिहार तक मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है. लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं और तबाही मचाने में जुटी हैं. बाढ़ से 17 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है.
Bihar Flood Latest News: बिहार में बाढ़ से प्रदेश के 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत शिविर लगाए गए हैं, जहां लोगों के खाने-पीने और इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है. सीएम नीतीश कुमार आज भागलपुर में राहत-बचाव कार्यों का जायजा ले सकते हैं.
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया के गोपालपुर में गंगा ने देर शाम जबरदस्त तबाही मचाई है. लाखों की आबादी की सुरक्षा का बांध का 80 प्रतिशत तक हिस्सा ध्वस्त हो गया है. जिस बांध पर हर वर्ष करोड़ों ख़र्च किए गए है, वह बांध लगातार दूसरे साल ध्वस्त हुआ है.
Begusarai Flood: बिहार के बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति दिन पर दिन लगातार भयावह होती जा रही है. बाढ़ के पानी कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. पूरा इलाके टापू में तब्दील हो चुका है. जबकि इस बाढ़ के पानी के कारण हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. कुछ लोग हैं भी तो बाढ़ के पानी में ही रहने को मजबूर है.
Begusarai Flood: बिहार के बेगूसराय में इन दिनों बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. इसी बीच वहां से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है.
Bihar Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ की विकट स्थिति पैदा हो गई है. शेखपुरा में गंगा की सहायक हरुहर नदी भी पूरे उफान पर है, जिससे जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड की बड़ी आबादी बाढ़ से घिर गई है.