Tamanna Malik wearing burqa Kanwar Yatra Controversy: कांवड़ यात्रा में मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर शामिल होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. संभल SDM कोर्ट ने उन्हें और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. वहीं, कुछ हिंदू संतों ने भी इस पर आपत्ति जताई है. मामला अब चर्चा और बहस का विषय बन गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kanwar Yatra Controversy: मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने कांवड़ यात्रा में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग कांवड़ यात्रा में शामिल हों, उन्हें इसकी परंपराओं और आस्था का सम्मान करना चाहिए. उनके बयान को लेकर सामाजिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kanwar yatra 2025: सपा सांसद राजीव राय ने कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक बयान दिया तो बीजेपी के निशाने पर आ गए और फिर सफाई देने लगे. जबकि उन्होंने पहले अपने बयान में कहा था कि बेरोजगार ही कांवड़ यात्रा करते हैं.
जब से सावन शुरू हुआ है, जबसे दुकानों पर नेम प्लेट वाली कंट्रोवर्सी हुई है, लोग सोशल मीडिया पर कांवड़ियों पर खिदमत में लगे मुस्लिमों के वीडियो डाल रहे हैं, बता रहे हैं कि देखो..ये है रीयल इंडिया। ..ऐसे गंगा-जमुनी लोगों को इस ख़बर से झटका लगेगा. क्योंकि अब अब्दुल्ला की जान खतरे में है. क्यों? देखिए रिपोर्ट
सावन का महीना चल रहा है....देशभर में भक्त इन दिनों शिव भक्ति में लीन है...हर साल सावन मास में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है... सावन आरंभ होने के साथ ही कावड़ यात्रा आरंभ हो जाती है और सावन के अंत तक चलती है..लेकिन भगवान शिव के एक ऐसे भक्त है जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं....राजस्थान के माधोपर के रहने वाले 26 साल के सोनू की आस्था देख हर कोई हैरान है.
Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दिल्ली मेरठ रोड पर दुहाई के पास कांवड़ियो की रिजर्व लेन में गाड़ी घुस गई. जिसके बाद गुस्साए कावड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. बताया जा रहा है कि गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था. पुलिस का कहना है कि गाड़ी प्राइवेट है पुलिस की नहीं.
Agra Viral Video : सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है साथ ही महादेव के भक्त कांवड़ चढ़ाने बाबा के दरबार पहुंच रहे है. ऐसी ही घटना यूपी के आगरा से सामने आई है. जहां एक महिला कांवड़ चढ़ाने ताजमहल पहुंची है. ताजमहल के बाहर पहुंच कर फोर्स ने महिला को पश्चिमी गेट बैरियर पर ही रोका दिया. लेकिन उसके बाद भी महिला अपनी जिद पर अढ़ी रही और बोली "बाबा भोले ने मुझे बुलाया है और इस लिए ताजमहल पर ही गंगाजल चढ़ाऊंगी". बताया जा रहा है कि महिला का नाम मीरा राठौर है और वह सोरों गंगा से कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची है.
Maulana Tauqeer Raza on Nameplate Controversy: बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के चीफ मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि कांवड़ यात्रा वाले रूट में नेमप्लेट लगाने का फैसला मुसलमानों को सताने के लिए किया गया. यह फैसला यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मजबूरी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया, क्योंकि इससे देश को नुकसान था.
Kanwar Yatra 2024: भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र महीना सावन में आस्था के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं. भारी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं. इसी बीच अयोध्या में बने राम मंदिर के मॉडल की झांकी लेकर हरिद्वार गंगा जल लेने निकले हैं.इस कांवड़ में हूबहू अयोध्या के राम मंदिर की झलक देखने को मिल रही है.
भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र महीना सावन में आस्था के अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं. भारी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं. इसी बीच नेपाल के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की तर्ज पर बनी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
Ghaziabad Nameplate Controversy: कांवड़ यात्रा वाले रूट पर दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया था, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी. इसके बावजूद यूपी में हिंदू संगठन के नेता दुकानों पर नेमप्लेट लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस और कुछ संगठनों में पोस्टर वार छिड़ गया है.
Kanwar Yatra को लेकर Nameplate वाे Yogi Govt के फैसले पर AIMIM Cheif Asaduddin Owaisi ने CM Yogi से लेकर PM Modi पर निशाना साधा है. इस दौरान ओवैसी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
Kanwar Yatra 2024 Update: उत्तराखंड में नेमप्लेट वाला आइडिया फ्लॉप होने के बाद धामी सरकार एक नया आइडिया लेकर आई । ये आइडिया कांवड मार्ग पर लागू भी हो गया । हरिद्वार में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों और मजारों के सामने पर्दा लगा दिया गया. कांवड़ रूट पर नेमप्लेट पर जारी रहेगी सुप्रीम कोर्ट की रोक. यूपी सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दलील. बिना पक्ष सुने हुए एकतरफा आदेश पारित हुआ, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत होने से रोकने और शांति के लिए नेमप्लेट का दिया था निर्देश.
Kawad Yatra 2024 Controversy: कांवड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के यूपी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी है. तो वहीं ओपी राजभर ने भी विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने कहा है कि, 'सभी मुस्लिम भाई शिवालयों पर जाकर जल चढ़ाएं'. इस बयान पर सियासत तेज़ हो गई है।
कल सुप्रीम कोर्ट कांवड मार्ग में नेमप्लेट लगाने वाले मामले पर सुनवाई की और राज्यों को नोटिस जारी करते हुए..दुकान पर नाम लिखने के ऑर्डर पर रोक लगा दी..सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि सारे दुकानदार नेमप्लेट उतार सकते हैं । कई दुकानदारों ने नेमप्लेट उतार भी दी...लेकिन कई दुकानदार ऐसे भी हैं..जिनकी हिम्मत ही नहीं हो रही है कि वो अपनी दुकानों से नाम और पहचान वाले बैनर-पोस्टर उतार दें...लेकिन अब सवाल ये कि हिम्मत क्यों नहीं हो रही है
Supreme Court on Kanwar Name Plate Controversy: कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों के आगे नेमप्लेट लगाने पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सामने आया है. आज से सावन मास और कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है । लेकिन कांवडियों को कांवड मार्ग में अब दुकानों पर नेमप्लेट लगी नहीं मिलेगी । जब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी तो यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश..तीनों ही राज्यों की तरफ से कोई सरकारी नुमाइंदा मौजूद ही नहीं था..जो नेमप्लेट वाले फैसले का बचाव कर सके । अब सुप्रीम कोर्ट ने तीन राज्य सरकारों को नोटिस जारी करके 26 जुलाई तक जवाब मांगा है
कांवड़ यात्रा रूट पर ‘नेम प्लेट’ विवाद मामले मेंसुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा है कि दुकानदारों को अपनी पहचान उजागर करने की जरूरत नहीं है.
Kanwar Name Plate Controversy: कांवड़ मार्ग की दुनाकों पर नेम प्लेट लगाने के यूपी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तराखंड सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. दरअसल यहां कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले खाने-पाने के तमाम दुकानों के मालिक को अपने नाम और कर्मचारियों के नाम साफ-साफ लिखने का आदेश दिया गया था. हालांकि अब कोर्ट ने इस पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. देखें ये रोक क्यों लगाई गई?
Kanwar Yatra Controversy: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर शाम हंगामा शुरू हो गया. हरिद्वार से आ रहे कुछ कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाया और मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड जाम कर दिया. कांवड़ियों ने कहा कि जहां उन्होंने अपने कांवड़ को रखा था, वहीं किसी ने पन्नी में मांस डाल दिया था. इस बात पर कांवड़ियों ने बवाल शुरू कर दिया और रोड जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया.
Kanwar Yatra Video: हरिद्वार का एक वीडियो खूब चर्चाओं में है. यहां तीन भाई अपने एक दोस्त के साथ मिलकर मां को पालकी से कांवड़ यात्रा करा रहे हैं. ये शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बुराड़ी निवासी सुमित सैनी से प्रशांत की दोस्ती हुई. अब चारों लड़के मिलकर मां को कांवड़ यात्रा करा रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखें
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. काशी में 2000 जवान 1 महीने तक तैनात रहेंगे। वहीं मीट की दुकानों पर टाला लटकेगा।
Muzaffarnagar Video: मुजफ्फरनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया. बताया जा रहा है कि कांवड़ खंडित होने से कांवड़ियों का गुस्सा फूटा था. दरअसल, कांवड़ियां एक मंदिर में कांवड़ रखकर गंग नहर में स्नान करने गए थे, तभी कांवड़ के पास किसी शख्स ने मांस से भरा थैला रख दिया. जिससे उनका कांवड़ खंडित हो गया. जिसके बाद कांवड़ियों ने सड़क पर जाम करके खूब हंगामा कर दिया. सूचना के बाद मौके पर मुजफ्फरनगर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद कांवड़ यात्रियों को शांत कर सड़क पर लगे जाम को खुलवाया. वीडियो देखें