jhabua peacock case: मध्य प्रदेश के झाबुआ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक साथ 11 मोर मृत अवस्था में मिले. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
MP News: एमपी के झाबुआ से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक मकान मालिक प्रधानमंत्री आवास को ही किराये पर दे रखा है. वो भी दूसरे राज्य के लोगों को जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने मकान मालिक पर बड़ी कार्रवाई की है.
Jhabua Cinema Hall Ceiling Collapsed: झाबुआ के पेटलावद शहर में आज दोपहर एक निर्माणाधीन सिनेमा हॉल की छत भरते समय अचानक ढह गई. जिससे पांच मजदूर मलबे में दब गए, हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मजदूर छत की ढलाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 40-50 मजदूर वहां काम कर रहे थे. जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कई मजदूरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पांच मजदूर छत के नीचे दब गए.
Jhabua District: स्कूल के टीचर ने एक छात्र को इसलिए पनिशमेंट दी थी क्योंकि उसने 'जय श्री राम' बोला था. यह मामला मध्य प्रदेश के एक आदिवासी बहुल जिले का बताया जा रहा है.
झाबुआ जिले में सोयाबीन के भाव बढ़ाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को पेटलावद में जल सत्याग्रह शुरू हो चुका है. इस सत्याग्रह में किसानों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, किसानों की मांग है कि कलेक्टर मौके पर पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से सोयाबीन के भाव को लेकर बात करवा किसानों के अनुसार यह सत्याग्रह अनिश्चितकालीन चलेगा.
Jhabua: बैतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कार सवार लोगों ने एक तरह से कूंदकर अपनी जान बचाई. कार में सवार लोगों ने बताया की वह धार से गुजरात के बड़ौदा जा रहे थे तभी रास्ते में पिटोल के समीप गाड़ी के अंदर धुआं उठने लगा और हम लोग गाड़ी रोककर बाहर निकले जिसके तुरंत बाद गाड़ी में आग की लपटे निकलने लगी और गाड़ी जलकर खाक हो गई. वहीं गाड़ी में आग लगने से कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लग गया.
गजब! मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक गांव है राजपुरिया. जहां बिल्कुल सुखा पड़ा है बारिश नहीं हो रही. ऐसे में गांव के किसान परेशान हो उठे और उन्होंने भगवान इंद्र देवता को मनाने के लिए अनोखा जुगाड़ निकाल लिया. दरअसल, गांववालों ने एक युवक को गधे पर उल्टा बिठाया और उसकी बारात पूरे गांव में निकाली. इसके अलावा जिंदा युवक की अर्थी भी निकाल दी. अर्थी को लेकर शमशान घाट की परिक्रमा भी की जाएगी. इन टोटकों को जब विधिविधान से पूरा कर लिया जाएगा तब जाकर भगवान का ध्यान खींचा जाएगा और बारिश होगी. ऐसा इन गांववालों का मानना है. देखें वीडियो...........
Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं, अब प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग के लिए भी निर्वाचन आयोग जागरुकता अभियान चला रहा है.
Love Jihad in Jhabua: झाबुआ में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खरगोन जिले के महेश्वर की एक महिला को एक मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
Jhabua Bus Accident: अभी कुछ देर पहले ही झाबुआ-रतलाम हाईवे पर थांदला के पास एक बस असंतुलित होकर पलट गई. जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. थांदला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से थांदला अस्पताल ले जाया जा रहा है.
PM Modi MP Speech: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने एमपी के झाबुआ में जनसभा को संबोधित किया. वहीं इस बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि अबकी बार मिशन 370 पार होगा. पीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति नहीं, और उन्होंने देश के लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है.
PM Modi MP Speech: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 7,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस बीच उन्होंने लोगों को संबोधित किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी अकेले 370 सीट जीतेगी. सिर्फ कमल का निशान 370 पार होगा. उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज वोट बैंक नहीं देश का गौरव है. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है.
PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 7,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी अकेले 370 सीट जीतेगी. सिर्फ कमल का निशान 370 पार होगा. उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज वोट बैंक नहीं देश का गौरव है. देखें ये वीडियो.
PM Modi Jhabua visit: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे. वो आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में लगभग 7,300 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में दूसरी बार प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं.
भाजपा के पूर्व विधि विभाग झाबुआ-अलीराजपुर प्रभारी ललित बंधवार मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में एक आवेदन लेकर पहुंचे. उन्होंने अपने प्लाट की रजिस्ट्री के मामले में राणापुर नगर परिषद के सीएमओ पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए है.
Jhabua News: झाबुआ में एक युवक हादसे का शिकार हो गया.इसमें उसे गंभीर चोटें आईं. चोट के कारण वह दर्द से तड़प रहा था. बता दें कि लोगों ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई. आख़िरकार लोगों ने घायल युवक को हाथठेला गाड़ी में डालकर उसे अस्पताल ले गए. गौरतलब है कि यह घटना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती है.
Madhya Pradesh News In Hindi: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक ने इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया.
Jhabua News: झाबुआ में एक गरीब आदिवासी की झोपड़ी हटाने प्रशासन पहुंच गया. जिसके बाद मौके पर झाबुआ विधायक पहुंच गए और कार्रवाई रुकवाई. बता दें कि झाबुआ शहर से लगी एक आदिवासी परिवार की झोपड़ी को प्रशासन तोड़ने पहुंचा था. सूचना मिलते ही झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया मौके पर पहुंचे और प्रशासन से झोपड़ी नहीं तोड़ने की गुहार लगाई. उन्होंने आरोप लगाया है कि बड़े-बड़े भू-माफियाओं पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. सिर्फ गरीब लोगों पर मुकदमा किया जा रहा है. आदिवासी समुदाय पर किस तरह से अत्याचार किया जा रहा है. ये आरोप विधायक ने लगाये हैं.
Jhabua Video: झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में पार्थ रसायन फैक्टरी में भीषण आग लग गई. मौके पर मेघनगर नगर परिषद् फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. आसपास के 500 मीटर का एरिया खाली कराया गया.
Jhabua News: झाबुआ में राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है. झाबुआ में हिंदू समुदाय के साथ-साथ अब ईसाई समुदाय भी राम के रंग में नजर आ रहा है.झाबुआ में फादर एंड्रयूज ने जय श्री राम बोलकर हिंदू समाज को राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा की बधाई दी है. इस जिले में पहली बार ऐसा सौहार्द देखने को मिला है जब एक फादर श्री राम बोल रहे हैं. वहीं, फादर ने स्कूल में राम लक्ष्मण और माता सीता पर एक अद्भुत नाटक का मंचन भी बच्चों द्वारा करवाया गया.
Ayodhya Ramlala Pran Pratistha Mahotsav: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. महानगरों से लेकर गांव तक पूरा गांव भगवामय हो गया है. इसी क्रम में आदिवासी क्षेत्र झाबुआ जिले के संतों को भी अयोध्या जाने का निमंत्रण मिला तो वे भी भावविभोर हो गये. बता दें कि झाबुआ के आदिवासी संत को मिला निमंत्रण.कोकावद आश्रम के प्रमुख कमल महाराज के साथ संतों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ.
Jhabua News: आदिवासी अंचल झाबुआ जो साक्षरता के मामले में आज भी पिछड़ा हुआ हैं. जिले में कई कलेक्टर आये और चले गए लेकिन इस क्षेत्र में कोई काम नहीं कर पाए. परंतु मौजूदा झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा लगातार गांव-गांव जाकर काम कर रही हैं . सरकार की योजनाओं के साथ-साथ आम लोगों से उनके द्वारा संवाद भी किया जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें जिले की राणापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत टिकड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से वापस लौटते समय रास्ते में ही कुछ बच्चे नजर आए जिस पर कलेक्टर ने गाड़ी रुकवाकर बच्चों से संवाद किया.