Kanpur dehat News: कानपुर देहात के अकबरपुर की 150 साल पुरानी रामलीला कमेटी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई.
Kanpur Dehat News:कानपुर देहात में सुरक्षा एजेंसियों की अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया. जहां पर एक सगे भाई-बहन को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गईं.
Kanpur Dehat drain accident: कानपुर देहात के रसूलाबाद में नगर पंचायत की लापरवाही से 3 वर्षीय रियांश की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई. कई शिकायतों के बावजूद नाला न ढकने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. बुलंदशहर में भी ऐसे ही एक हादसे में छात्रा चारू की मौत हुई थी. जनता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और नाले ढके जाने की मांग की है.
Akbarpur Raniya Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की अकबरपुर रनिया विधानसभा सीट पर 2027 का चुनाव दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं. वर्तमान में भाजपा की प्रतिभा शुक्ला यहां की विधायक और राज्य मंत्री हैं. क्षेत्र में मंत्री प्रभाव और ब्राह्मण वोट भाजपा की ताकत हैं, जबकि बेरोजगारी और दलित-यादव समीकरण विपक्ष का आधार हैं.
Kanpur Dehat News: भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात जिले में संगठन को जमीन स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए एक अनूठी पहल की है. जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1656 बूथों पर एक साथ भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया.
Kanpur Dehat news: कानपुर देहात में करीब 3 महीने पहले 9 साल के एक मासूम बच्चे ने पानी की बोतल समझकर तेजाब पी लिया. इसके बाद से वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.
Kanpur Dehat Violence Video/ आलोक कुमार: कानपुर देहात में खेत पर धान रोपाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले. महिलाएं, बच्चों से लेकर पुरुषों में खूब मारपीट हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो असालतगंज चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
Kanpur Dehat News : कानपुर देहात और गाजियाबाद जिलों में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं. इन दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ कानपुर देहात में भीषण आग ने दो लोगों की जिंदगी निगल ली, तो दूसरी तरफ गाजियाबाद में एक शराबी कार चालक की रफ्तार ने कई बेकसूरों को अस्पताल पहुंचा दिया.
kanpur Dehat News: कानपुर देहात के झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा खेल सामने आया है. आरोप है कि जिनका अस्पताल में जन्म नहीं हुआ, उन्हें भी बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया.
Kanpur Dehat News: लखनऊ के एक दुखद अग्निकांड के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. लेकिन, कानपुर देहात के सरकारी अस्पतालों की स्थिति इन सवालों को और भी गंभीर बना देती है. यहां का जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल बिना फायर विभाग की एनओसी (NOC) के चल रहे हैं.
कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना नदी में नहाने गई दो किशोरियां डूबने लगीं. 17 वर्षीय सिद्धगोपाल ने एक किशोरी को बचा लिया, लेकिन दूसरी को बचाने के प्रयास में खुद भी नदी में लापता हो गया. SDRF और गोताखोर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
kanpur dehat news: गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव में मछली पकड़ने गए युवकों को मोर्टार मिलने से सनसनी फैल गई. आननफानन में उस इलाके को सील कर दिया गया.
Kanpur Dehat News:अलीगढ़ में सामने आए चर्चित सास-दामाद प्रेम प्रसंग के बाद अब कानपुर देहात से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
Pankaj Chaudhary: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को कानपुर देहात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की. जिले में पहुंचते ही उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे रज्जन लाल मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.
Kanpur Dehat News: कानपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद कमरे के भीतर युवक और एक नाबालिग किशोरी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए.
Kanpur Dehat News: प्रदेश की राजनीति में बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक अजीत पाल सिंह का कद बढ़ा दिया है. योगी सरकार में पहले से राज्य मंत्री रहे अजीत पाल सिंह को अब राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है.
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात से एक बेहद भावुक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 43 साल तक 'कैद' में रहने के बाद भगवान आखिरकार अपने घर लौट आए. पूरे कस्बे में इस ऐतिहासिक पल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में सरकारी एम्बुलेंस सेवा की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं में फर्जी ट्रिप का चौंकाने वाला खेल सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील के भंवरपुर गांव की कहानी देश के ‘विकास’ के दावों को शर्मसार करती है. रिन्द नदी के किनारे बसे इस गांव की करीब 1800 की आबादी आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रही है. सबसे बड़ी समस्या? नदी पर पुल न होना.
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन ने करीब 25 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल बन गया है.
knapur Dehat Accident video: कानपुर देहात में बड़ा हादसा हो गया. शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी के पास मारुति वैन तालाब में डूब गई. हादसे के समय मारुति वैन में 10 लोग सवार थे. तालाब में डूबकर चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया. बताया गया कि सभी लोग कानपुर से रसूलाबाद की ओर जा रहे थे. मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे हैं. बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. तेज रफ्तार होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे तालाब में जा गिरी. सभी तेरहवीं से लौट रहे थे.
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात जिले में हुए कलीम हत्याकांड का पुलिस ने 8 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में बाधक बने चाचा की चाची और भतीजे ने मिलकर हत्या कर दी थी. मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई दंग रह गया.