घाटी में 6,000 से 7,000 कर्मचारी पीएम पैकेज के तहत काम कर रहे हैं. इनमें से कई कर्मचारी 10 साल से भी ज्यादा समय से तैनात हैं. डेटा लीक और धमकियों के बाद सभी कर्मचारियों में भारी दहशत है.
डीएनए मित्रों आज हम सबसे पहले जजी को बदनाम करने वाली सोच का डीएनए टेस्ट करेंगे। यह सोच देश में कुछ भी करने के लिए जजी को हथियार बना रही है। जजी के नाम को देश में कहीं भी कुछ भी करने का सर्टिफिकेट मान रही है। यह बात आज हमें क्यों कहनी पड़ रही है?
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों की जांच के तहत सोपोर में प्रतिबंधित संगठन 'जमात-ए-इस्लामी' से जुड़ी 26 जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. UAPA के तहत की गई इस कार्रवाई का मकसद सबूत इकट्ठा करना और संगठन के नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच करना है.
दो आतंकी हमलों के बाद दक्षिण से उत्तर तक पूरी कश्मीर घाटी हाई अलर्ट पर है. पाकिस्तान की POJK से ध्यान हटाने की कोशिशों के बीच घाटी पर आतंकी हमले हो सकते हैं, जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है.
Bilqis Ara Blood Donation News: नॉर्थ कश्मीर की ASHA वर्कर बिलकीस आरा ने अब तक 45 बार रक्तदान कर कई जरूरतमंदों की जान बचाई है. साल 2012 में कजिन की बीमारी से मुतास्सिर होकर उन्होंने अतिया-ए-खून शुरू किया और आज ख्वातीन में फैली गलतफहमियां दूर करके इंसानियत और फर्ज का पैगाम दे रही हैं.
Jammu-Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर फंडिंग के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच संचालित नार्को-टेरर फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
आज दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कास्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद हो गए। आज आपको यह जानना चाहिए यह हमला जहां हुआ वो इलाका कितना संवेदनशील है। इस हमले का अमरनाथ यात्रा से क्या कनेक्शन है। आपको यह भी जानना चाहिए कि किस नए आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इस हमले के बाद क्या एक्शन हुआ। लेकिन सबसे पहले आपको आतंकी हमले वाली जगह से हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट देखनी चाहिए।
शोपियां के चनापोरा में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है. माना जा रहा है कि इलाके में दो आतंकी छिपे हो सकते हैं. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम इलाके के रिहायशी इलाकों और बागों की तलाशी ले रही है.
माता वैष्णो देवी मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादला हो गया. CSSF के जवानों को लेकर आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में कम से कम 14 लोगों के घायल होने की खबर है.
देशों की सीमाएं इंसानियत को नहीं रोक सकतीं. पोलैंड के एक निवासी ने कश्मीरी बच्चे को नई ज़िंदगी देने के लिए स्टेम सेल दान किए. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं...
KMDA Import Ban On Matton: कश्मीर मटन डीलर्स एसोसिएशन (KMDA) ने पंजाब में पशु परिवहन से जुड़ी समस्याओं के विरोध में जम्मू-कश्मीर के लिए नए पशुओं की आपूर्ति रोकने का ऐलान किया है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मुहर्रम के बाद शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में मटन की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की 11 साल की कार्ट रेसिंग स्टार अतीका मीर का चयन प्रतिष्ठित F1 अकादमी के "डिस्कवर योर ड्राइव" डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए हुआ है. अतीका ने बताया कि उन्हें रेसिंग की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जो भारत के पहले नेशनल कार्टिंग चैंपियन रह चुके हैं.
कश्मीर के नौहट्टा में दो कथित ड्रग्स तस्करों पर बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत नार्को-ट्रेडर्स की लगभग ₹4 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त करने का दावा किया है.
Bakrid Namaz 2026: जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा पूरे धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई. श्रीनगर के सोनवार और बडगाम के ओमपोरा समेत कई इलाकों में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kashmir Hajj Pilgrim Departure: कश्मीर में आज श्रीनगर एयरपोर्ट से हाजियों का पहला जत्था रवाना हुआ. इस दौरान लोगों की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हाजियों से मिले और उनसे कश्मरी की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा.
हज इस्लाम का एक अहम फर्ज माना जाता है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इस मुकद्दस सफर को पूरा करे. इसी अकीदे और उत्साह के साथ भारत से हज यात्रियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं.
Hindu Girl Muslim Boy Marriage: कश्मीर के बरोटी गांव में हिंदू लड़की ने मुस्लिम नौजवान से शादी कर धर्म परिवर्तन किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया, जबकि लड़की ने वीडियो जारी कर शादी को अपनी मर्जी बताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Middle East Tension Impact on Paper Mache Artisans: अमेरिकी इजरायल की हठधर्मिता से मिडिल ईस्ट में उपजे तनाव का असर अब भारत के कई उद्योगों पर देखने को मिल रहा है. कश्मीर का कालीन-पश्मीना उद्योग के बाद अब पेपर मेशे कारोबार पर भी संकट छाने लगा है. कई कारीगरों ने बताया कि जंग की वजह से बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय आर्डर कैंसल हो गए हैं. करोड़ों का सामान गोदामों में पड़ा है और कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट की मार झेल रहे हैं.
Bandipora Waqf Property Donation: इस भागदौड़ भरे जमाने में जब लोग एक-एक रुपये जोड़ कर महंगी संपत्ति खरीदने का सपना देखते हैं, उस दौर में कश्मीर के बांदीपोरा के मुसलमानों ने इंसानियत की अद्भुत मिसाल पेश की है. जिले गुंडपोरा गांव के मुसलमानों ने करोड़ो रुपये की संपत्ति वक्फ बोर्ड को दान कर दी. जिसकी अब सरकार से लेकर आम लोग तक तारीफ कर रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
Kashmiri Pandits: कश्मीरी प्रवासी पंडितों के लिए यह विश्वास जगाने वाला एक कदम है कि उनकी 3700 कनाल जमीन वापस ले ली गई है और जमीन पर कब्जा करने वालों को सजा दी जा रही है. कश्मीरी पंडितों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उमर को वापस ली गई जमीन का ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए.
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सेना ने बुधवार को रात लगभग 8 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. सेना ने संदिग्ध से पूछताछ की और उसके पहचान की जांच करने लगी. इसके साथ ही जिस इलाके में वह पकड़ा गया था उसकी निगरानी भी की जा रही है.
Kashmir National Law University: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला का घाटी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जम्मू में IIT और IIM को लेकर सवाल खड़े किए.