Mathura Viral Video: मथुरा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और जमकर मारपीट शुरू हो गई. मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मथुरा जंक्शन के पास गोपाल नगर, नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी समारोह के दौरान अचानक करीब 20 से 25 लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर मारपीट शुरू कर दी.
कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: ज्यादातर धार्मिक स्थलों की तरह उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यहां हाल ही में यहां एक बंदर एक महिला का पर्स छीनकर छत पर जा बैठा और वहां से पर्स से नोट निकालकर गली में उड़ाने लगा. महिला के पर्स में 10 हजार रुपये थे. इसके बाद किसी ने सुझाव दिया कि अगर बंदर की तरफ फ्रूटी उछाल दो तो वह फ्रूटी के बदले पर्स वापस कर दिया. फ्रूटी बंदर की तरफ फेंकी गई तो बंदर ने झट से फ्रूटी लपक ली और पर्स नीचे फेंक दिया. इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
कन्हैयालाल शर्मा/मथुरा: मथुरा में एक कार ड्राइवर की अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया.आगरा निवासी सुभाष रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी बच्चू सिंह की निजी कार चलाता था, रविवार शाम को उनकी कार मथुरा स्थित घर पर छोड़ने आया था.सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि दरवाजे से निकलते हुए अचानक चक्कर आने से वह आगे की ओर गिर पड़ा. मात्र सात सेकंड में उसकी स्थिति बिगड़ गई और वह उठ नहीं सका. बच्चू सिंह ने तुरंत सुभाष को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक सुभाष आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-1, थाना सिकंदरा, आगरा का रहने वाला था.
Mathura Viral Video: मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेम मंदिर में एक युवक रील बनाने के लिए अपने साथ मौजूद युवती के पैर छूता है. इसी दौरान वहां दर्शन करने आई महिला इसे देख भड़क जाती है और युवक से कहती है कि पैरन में मत्था टेक रहा है. घर में मां और बहन भी तो होती हैं.
MATHURA/KANHAIYA LAL SHARMA: मथुरा के बांके बिहार में दूर-दूर से आए भक्त माखन मिश्री और तमाम तरह के फल और मिष्ठान से भोग लगाते हैं. लेकिन कनाडा से आए एक भक्त ने बांगे बिहारी को डॉलर से बनी माला भेंट की है. कनाडा के आशीष गोस्वामी और उनकी यह अनोखा उपहार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Mathura Video: मथुरा के सिविल लाइन इलाके में सिंचाई विभाग के कार्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया. जब छाता तहसील के सुजावली गांव की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्ध महिला सोना पेड़ पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. पीड़ित वृद्ध महिला ने न्याय देने के लिए 50 हजार रु की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. मौके पर दमकल विभाग और इलाका पुलिस पहुंची, महिला को रेस्क्यू कर दो घंटे बाद पेड़ से नीचे उतारा गया.
Mathura Barsana Temple Fight Video: मथुरा में बरसाना के राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों के मध्य हाथापाई की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. मारपीट की वीडियो वायरल होते ही लोगों में सुरक्षा गार्डों के प्रति नाराजगी प्रगट की. पुलिस के पास किसी ने शिकायत नहीं की है.
Mathura/Kanhaiyalal Sharma: मथुरा के वृंदावन में सगाई समारोह के दौरान रसगुल्ला खाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस हंगामे में कई लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है. बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो गौरा नगर कालोनी मार्ग स्थित एक पंडाल में निषाद समाज से जुड़े राजमिस्त्री के बेटे का सगाई समारोह का है. ज़ी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
Mathura Video: मथुरा में बीती रात जगन प्रसाद फिलिंग स्टेशन अड़ींग पर तीन-चार लोगों पर सेल्स स्टाफ के साथ जबरन माररपीट का आरोप लगा है. पुलिस को हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
Mathura Viral Video: मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में शिलान्या और सम्मान समारोह में अश्लील डांस कराने का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और तमाम नेता शामिल हुए. डांसरों ने जब स्टेज पर ठुमके लगाए तो खूब सीटियां भी बजी. बताया जा रहा है कि आयोजकों ने भीड़ जुटाने के लिए कार्यक्रम में डांसरों को बुलाया था.
Mathura Viral Video: कहते हैं अगर हिम्मत और सूझबूझ से काम लिया जाए तो मौत को भी चकमा दिया जा सकता है. ऐसा ही कुछ दिखाई दिया मथुरा में. यहां एक महिला के ट्रेन की पटरी से गुजर रही थी तभी ट्रेन आ गई, महिला उसी वक्त तुरंत पटरी के बीच में लेट गई और फिर ट्रेन उसके ऊपर से धड़ाधड़ गुजर गई. लेकिन महिला को खरोंच तक नहीं आई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Mathura Viral Video: सोशल मीडिया पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़ा हादसा टल गया. यहां प्लेटफॉर्म की ओर जा रही महिला यात्री के ऊपर से ट्रेन गुजर गई. दरअसल महिला अचानक ट्रेन के नीचे आ जाती है, जिसके बाद वह ट्रैक पर लेटकर अपनी जान बचाती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Shav Yatra Stuck in Banke Bihari crowd : सोशल मीडिया पर मथुरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. नए साल पर मंदिरों के दर्शन करने खूब श्रद्धालु पहुंचे. ऐसे में मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी जबरदस्त जन सैलाब उमड़ा. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी की शव यात्रा ही फंस गई. वीडियो में देखिए भीड़ के बीच से शव यात्रा को निकालना कितना मुश्किल हो रहा है. देखें वीडियो.........................................................................
Mathura Video: मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. झगड़े में एक पक्ष ने महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से हमला किया. झगड़े के दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Mathura Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा विधायक के भाई, भतीजे और PRO की दबंगई का वीडियो सामने आया है. जहां मथुरा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के भाई, भतीजे और PRO ने अस्पताल के अंदर घुसकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों को जमकर पीटा. दरअसल विधायक जी की मां ICU में भर्ती थीं. विधायक जी के परिजन जबरन ICU में घुसना चाहते थे. जिसका डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल के नियम के मुताबिक विरोध कर रहे थे. देखें वीडियो.
Mathura Viral Video: मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव मलेह के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे की बैरिकेडिंग तोड़ रेलवे ट्रैक पर दौड़ गया. इस घटना से मथुरा हाथरस रोड पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ट्रक ड्राइवर विकास ने बताया कि सामने स्कूल बस को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया. हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Mathura Viral Video: आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार के अंदर तीन युवकों ने अवैध तमंचे को लहराया. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. तीनों युवक फिल्मी गानों पर रंगबाजी कर रहे थे. ये वीडियो थाना रिफाइनरी क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांचकर कार्रवाई में जुट गई है.
Mathura Video/कन्हैया लाला शर्मा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से फिल्मी तरीके से चोरी करने का मामला सामने आया है. जहां कुछ चोर ED के अफसरों की टीम बनकर शहर के सर्राफा व्यापारी के घर रेड मारने के बहाने छापा मारने पहुंच गए. व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के अनुसार सभी चोर सुबह 6 बजे उनके घर आए थे. लेकिन उनको शक होने के चलते सभी को घर में कैद कर लिया. जैसे ही उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो वे घर का गेट तोड़कर भाग गए. पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उनके साथ एक महिला भी थी. पूरा मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की राधा ऑर्चिड कालोनी के मकान नंबर 108 का है.
Mathura Video: जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में हुई बारिश. बारिश के बाद मथुरा में दिखाई दिया सैलाब. सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को हो रही परेशानियां. सड़क पर जमा पानी आने जाने वालों के घुटनों तक आ रहा है. जन्माष्टमी में मथुरा में दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. देखें वीडियो.
Mathura Viral Video: मथुरा में विकास को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की गईं. सांसद का जनता के दुख-दर्द से इतना लगाव की खुद खेत में उनके साथ कटाई करते हुए दिखाई दीं. लेकिन विकास की हकीकत क्या है मानसून के पहले हफ्तें में हुई बारिश ने ही इसकी पोल खोल दी है. देखिये कहीं स्कूल बस डूब रही है तो कहीं एंबुलेंस पानी में तैर रही है.
Viral Video: मथुरा के थाना गोविंद नगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें युवक बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराकर डांस कर रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को पकड़ लिया.
Mathura Viral Video: मथुरा में कुछ दबंगों ने पार्किंग को लेकर बाहर से आए श्रद्धालुओं को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा. मारपीट की यह घटना थाना महावन इलाके के गोकुल स्थित यमुना किनारे की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.