BJP Sahyog Cell: भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में 'सहयोग सेल' की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों और समस्याओं जल्द और प्रभावी समाधान करना है.
MP BJP Booth 50 Votes Plan: मध्य प्रदेश में SIR के बाद मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम कटे हैं. इनमें भोपाल से सिर्फ 4.38 लाख नाम कटे. बीजेपी ने हर बूथ पर 50 वोट जोड़ने का प्लान बनाया है. मंत्रियों और बूथ प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है.
MP News-बिहार चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश बीजेपी ने दिग्गज नेताओं की तैनाती की है. पार्टी ने बड़े दिग्गज नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इन नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेल मंत्री विश्वास सारंग, सहित सांसद और पूर्व मंत्री शामिल हैं.
MP Politic: छिंदवाड़ा में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जहां भारतीय जनता पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर आयोजित इस सामूहिक जॉइनिंग कार्यक्रम में अमरवाड़ा और हर्रई क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने सभी का स्वागत करते हुए कांग्रेस में शामिल किया. इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि युवाओं का भविष्य कांग्रेस के साथ सुरक्षित है. भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, इससे सभी को सतर्क रहना होगा.
Pritam Lodhi on BJP: मध्य प्रदेश के दमोह में भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अपने ही सांसद और मंत्रियों की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि नेता और मंत्री इसलिए नहीं बनाया कि अपने ही जाति को भूल जाओ. बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Madhya Pradesh: ग्वालियर में दिग्विजय सिंह मंच पर नाराज हो गए तो भाजपा बोली दिग्विजय सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ता भी नहीं सुनना चाहते हैं. दिग्विजय सिंह ने पार्टी की नई गाइडलाइन की भी पोल खोल दी. कांग्रेस पार्टी को दिग्विजय सिंह पूरी तरह से मध्य प्रदेश में समाप्त करना चाहते हैं. इसपर कांग्रेस ने जवाब दिया है, सुनिए....
One Nation One Election: बीजेपी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को लेकर अभियान चलाने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से होने वाली है.
Madhya Pradesh News: MP में गांवो के नाम बदलने पर सियासत तेज हो चुकी है. मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा मुझे न पण्डित, न मौलाना लिखने में ऐतराज है, न सन्त महात्मा, न सरकार, न फादर लिखने में एतराज है. इस मानसिकता ने समाज का, देश का सत्यानाश किया है. वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले नाम बदलने से विकास नहीं हो सकता. नाम बदलने से परंपरा नहीं बदलेगी. भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है.
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश बीजेपी में भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
MP By Election: मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उप चुनाव होने है, जिसे लेकर कांग्रेस कुछ डरी कुछ बौखलाई नजर आ रही है. इसका एक उदाहरण पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के इस धमकी भरे भाषण से मिल रहा है. वो कह रहे हैं 'एक भी अधिकारी ने चुनाव में भाजपा का साथ दिया तो मैं चलते चुनाव में हिसाब कर दूँगा'
Jalebi War In Madhya Pradesh: हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव रिजल्ट के बीच मध्य प्रदेश में जलेबी खाने के नाम पर सियासी वार पलटवार चल रहा है. सुबह कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जलेबी के नाम पर एक्स पोस्ट किया तो दोपहर बाद रिजल्ट बदलते ही भाजपा ने खुद जलेबी बना डाली. जलेबी बनाते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा और लिखा 'र भाई हरियाणा म जलेबी फैक्ट्री में न दुकाना में बन्या करी
BJP Core Group Meeting: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद बीजेपी अब नए अभियान में जुटती नजर आ रही है, भोपाल में आज प्रदेश बीजेपी की बड़ी बैठक होने वाली है.
Pannalal Shakya Getting Trolled On Social Media: हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा था डिग्री से कुछ नहीं होगा, पंचर की दुकान ही खोल लो. अब सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. लोग लिख रहे हैं नेताजी आप तो कमाल हैं.
Damoh religious conversion: दमोह में धर्म बदलने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा क्या मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग सो रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज ने बीजेपी पर भड़कते हुए कहा कि ये काम सरकार का है. अगर बाल आयोग को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ रहा है तो सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठते हैं. जो जिम्मेदार विभाग हैं वो कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं.
Modi Government 3.0: दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से कहा "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है, यह सौभाग्य की बात है ". वहीं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद है. मध्य प्रदेश के मन में मोदी थे, मोदी हैं और मोदी रहेंगे. सुनिए...
Narottam Mishra jibe On Congress: पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के फिर मजे ले लिए. मिश्रा अपने मजे लेने वाले अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं. बीजेपी का बड़ा हिंदुत्व चेहरा हैं नरोत्तम मिश्रा. ग्वालियर में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा 'इस बार का चुनाव चुनौतियों से नहीं है पनौतियों से है. विपक्ष कहता है सीएए आएगा तो नागरिकता चली जाएगी, कृषि बिल आ जाएगा तो जमीन चली जाएगी, करोना की वैक्सीन आएगी तो नपुंसकता आ जाएगी. अभी एक कार्यकर्ता कह रहा था कि गर्मी नहीं आ रही. अब गर्मी कहां से आयेगी. भगदड़ के हालात हैं कांग्रेस में.
MP News: CM मोहन यादव चुनावी मंच से खासा आक्रामक दिखाई दिए. उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को जली कटी सुनाते हुे कहा कि आप कहते है कि अख़बार नहीं पढ़ते, टीवी पर न्यूज़ नहीं देखते. फिर एक दिन बाद ये झूठ आप कहां से ले आये....? इसका मतलब आपका नेटवर्क कमजोर है. या झूठ बोलने की तैयारी करने में आपको पूरा एक दिन लग गया. सुनिए पूरा भाषण....
MP Congress: पिछले कुछ दिनों से रोजाना कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में कांग्रेसियों की नाराजगी वाजिब है. एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी काफी खफा खफा दिख रहे हैं. उन्होंने खरी खरी सुनाते हुए कहा कि जो लोग स्वयं के स्वार्थ हेतु BJP में जा रहे हैं, उन्हें लेकर गृहमंत्री अमित शाह जी की मंशा को पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी ने ज़ाहिर करते हुए इन दलबदल लोगों को आईना दिखाया है. वास्तविकता भी यही है कि 15 साल से काम कर रहे लोगों को भाजपा में कुछ नहीं मिला तो इन 15 दिन वालों को क्या मिलेगा!
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में BJP को बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है.
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मध्य प्रदेश के 5 प्रत्याशी शामिल हैं. यानी कुल 29 प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं. आइये जानें कुल कितने सांसदों के टिकट कटे.
Loksabha Election 2023: डॉक्टर गोविंद सिंह का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में समन्वय का अभाव है. टिकट को लेकर नाराज नेताओं पर कहा कि मेहनत करने वालों को टिकट मिलना चाहिए था. नरोत्तम मिश्रा के बाद पटवारी से मुलाकात पर वो बोले कि मेरे लिए सब जगह दरवाजे खुले हैं. वहीं उनके इस बयान पर मोहन सरकार के मंत्री ऐंदल सिंह ने कहा वो कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. डॉक्टर गोविंद सिंह के लिए भाजपा के दरवाजे ओपन हैं. वो सीनियर नेता हैं, उनका बीजेपी में स्वागत है.
Kamalnath On BJP: जबलपुर से चुनाव लड़ने की बात पर कमलनाथ ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा मैं किसी हालत में छिंदवाड़ा छोडऩे वाला नहीं हूं. कमलनाथ बोले मेरा जबलपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कोई प्लान नहीं है. कांग्रेस नेताओं के भाजपा जॉइन करने पर कहा कि सुरेश पचौरी गए हैं जाए...अरुणोदय पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके थे... दीपक जोशी को लेकर कहा कि वे तो पहले से ही भाजपा के थे.