Advertisement

Praful Patel 

alt
दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची के साथ कथित लैंड डील के मामले में ईडी ने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से शुक्रवार को 12 घंटे तक पूछताछ की. प्रफुल्ल पटेल से आगे भी ईडी पूछताछ करेगी. शुक्रवार को हुई पूछताछ मुंबई के ईडी दफ्तर में हुई. सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारियों ने उनसे कई सवाल पूछे. ईडी ने इकबाल मिर्ची की अवैध संपत्ति और उसकी पत्नी हजीरा मेमन के नाम पर फ्लैट के ट्रांसफर को लेकर भी सवाल पूछे. आरोप है कि इकबाल मिर्ची के सीजे हाउस में प्रफुल्ल पटेल के दो फ्लैट हैं. दरअसल, इकबाल मिर्ची और प्रफुल्ल पटेल के बीच कथित लैंड डील मामले को लेकर जांच हो रही है. ईडी का आरोप है कि पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटेड कंपनी और इकबाल मिर्ची के बीच डील हुई थी. आरोप है कि इस डील के जरिए मिलेनियम डिवेलपर्स को मिर्ची का वर्ली स्थित प्‍लॉट दिया गया था. प्लॉट पर मिलेनियम डिवेलपर्स ने 15 मंजिला कमर्शियल और रेजिडेंशियल इमारत बनाई है.
Oct 19,2019, 12:00 PM IST
View More

Trending news