Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कुछ युवकों को कथित तौर पर बंधक बनाकर लाठी-डंडों और चप्पलों से बेरहमी से पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है.
Roorkee News: रुड़की से बहला-फुसलाकर ले जाई गई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बेंगलुरु से सकुशल बरामद कर लिया है. इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच ने अहम भूमिका निभाई.
Roorkee clash: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनारसी गांव में शोभायात्रा के बाद दो पक्षों ने जमकर बवाल काटा. इसमें जमकर ईंट पत्थर चले हैं. साथ ही फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. इसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई. इस गोलीकांड में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Roorkee News: रूड़की में रील बनाने के लिए नेशनल हाईवे पर चड़ा युवक.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है.
Vineet Tyagi/ Roorkee: रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चाय की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक भीषण धमाका हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पूरी तरह तबाह हो गई और उसके परखचे उड़कर दूर जा गिरे. आसपास का इलाका दहल उठा और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. इस हादसे के वक्त दुकान पर चाय पीने आए दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. सिलेंडर ब्लास्ट की यह घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
ऋषिकेश/राम अनुज: हरिद्वार में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. उधर, मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. विनय त्यागी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित था. उसकी मौत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो.
Roorkee News : रुड़की में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग पर सरकार ने 30 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोतरी कर मूल्य 405 रुपये किया. भाजपा ने फैसले को ऐतिहासिक बताया, जबकि किसान इसे नाकाफी बताते हुए लागत पूरी न होने का मुद्दा उठाकर और बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं.
Roorkee News: रुड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने हाईवे पर अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद हाईवे पर भाई-बहन और प्रेमी के बीच जोरदार विवाद और हाथापाई शुरू हो गई.
Roorkee Video: रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग से लूट की वारदात हुई है. इस 40 हजार रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक को बरामद कर लिया है. वीडियो देखें...
YouTuber Amjad Arrest: रुड़की जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री फैलाने वाले अमजद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Roorkee News:रुड़की से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक पिता ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी को गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. जब वजह सामने आई तो सभी लोग कांप उठे.
Haridwar News: रुड़की में एक ही परिवार के तीन लोग गंग नहर में बह गए. पहले 15 वर्षीय किशोर पैर फिसलना से बहा जिसे बचाने के लिए पिता कूदा, इसके बाद घबराहट में बेटी भी नहर में गिरकर बह गई.
Roorkee Hindi News: उत्तराखंड के रुड़की में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जहां पर मां ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया. इसके बाद....
Roorkee Latest News: रुड़की के थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला शादी के तीन महिले बाद अपने पति के विरोध FIR दर्ज कराने आई. उसकी बात सुनकर पुलिस भी चौक गई.
Roorkee Hindi News: उत्तराखंड के रुड़की में एक सिरफिरे प्रेमी को खौफनाक कांड़ देखने को मिला. जहां पर उसने अपनी प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश किया. इसके बाद खुद सुसाइड करने की कोशिश की.
रुड़की गंगनहर कोतवाली इलाके के मकतूलपूरी में एक बुजुर्ग की जेब से रुपए छीनकर दो युवक फरार हो गए हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहे है कि राह चलते बुजुर्ग के पीछे दौड़ते दो युवक आते है और काफी देर तक बुजुर्ग को बातों में लगाकर रखते है फिर मौका देखते ही बुजुर्ग की जेब से रुपए निकालकर फरार हो जाते हैं। वही दिनदहाड़े हुई घटना से बदमाशों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे है। वही मामले में पुलिस का कहना है कि cctv वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में होगे।
Roorkee Hindi News: वक्फ बिल कानून लागू के बाद देश के कई जगहों से विरोध प्रदर्शन भी सामने आ रहा हैं. रुड़की में मुस्लिम सेवा संगठन के लोगों ने वक्फ बिल लागू होने का विरोध जताया है.
Roorkee news: रुड़की वालों को बड़ा तोहफा रेलवे से मिला है. रुड़की रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव होगा. इससे हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा.
Palestine Flag Hoisted in Roorkee: उत्तर प्रदेश और बिहार के बाद उत्तराखंड के रुड़की में भी फिलिस्तीन का झंडा लहराने का मामला सामने आया है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. पुलिस ने आरोपी को युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
Roorkee video: रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा है. इस छापेमारी के बाद स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है. इस दौरान टीम को स्पा सेंटर संचालित करने में कई नियमों को पूरा करने में अनियमितताएं मिली. इस पर पुलिस ने तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.
Roorkee : उत्तराखंड के रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है. खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की गई है. आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक के दफ्तर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जाा सकता है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फायरिंग करते दिख रहे हैं.
Roorkee News: खानपुर विधायक उमेश शर्मा और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ी थी. रविवार को जुबानी जंग तोड़फोड़ और फायरिंग तक पहुंच गई.